• Tue. May 19th, 2026

कार्मिक नगर श्री शनि मंदिर में धूमधाम से मनी शनि जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया खिचड़ी प्रसाद

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

 

: गोविंदपुर, संवाददाता उज्जवल कुमार मंडल

 

श्री राधा कृष्ण मार्केट के सामने स्थित श्री श्री शनि मंदिर, कार्मिक नगर में शनिवार को शनि जयंती उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही महिला भक्तजनों ने पूजा-अर्चना की। शाम को तेल के दीये जलाए गए और खिचड़ी प्रसाद का भव्य भंडारा लगाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

कार्यक्रम में बाहर से आए VIP गेस्ट और बजरंग दल के प्रमुख कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। बजरंग दल धनबाद प्रखंड संयोजक सोनू कुमार ने मीडिया से कहा कि मंदिर में एकजुट होकर पूजा होनी चाहिए। जातीयता का भेदभाव न हो। हमें हिंदू धर्म और भारतीयता का परिचय देना चाहिए ताकि भाईचारा बढ़े।

 

*मंदिर की समस्या:*

मंदिर के ऊपर अल्बेस्टर शीट लगी है, फिर भी बरसात में पानी टपकता है। शनिवार को भंडारे के दौरान हजारों की भीड़ रोड तक पहुंच जाती है, जिससे श्रद्धालुओं को पूजा में दिक्कत होती है। मंदिर को पीछे करने और बीसीसीएल से लाइट लगवाने के लिए जनप्रतिनिधियों से बात की गई है, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ।

 

इस मौके पर बबलू रवानी, पूजा कुमारी गुप्ता, रेणु देवी, गुड्डू कुमार, रणजीत सिंह, मंटू मोदी, पिंटू यादव, अभय सिंह समेत कई श्रद्धालु मौजूद रहे। सभी ने एक-दूसरे को बधाई दी और पटाखे भी फोड़े गए।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *