• Sun. Jul 5th, 2026

कनकनी 4 नंबर मे नाली निर्माण मे लापरवाही उजागार,चौधरी मोहल्ला की सड़क बनी तालाब,बच्चे -राहगीर परेशान

admin's avatar

Byadmin

Jul 5, 2026
crescent ad

 

 

लोयाबाद। लोयाबाद वार्ड संख्या 8 के कनकनी 4 नंबर चौधरी मोहल्ला स्थित निचला धौड़ा क्षेत्र में नाली निर्माण कार्य की खामियों को उजागर कर दिया। इन दिनो लगातार बारिश के बाद मोहल्ले से मुख्य सड़क पर जाने वाले मार्ग पर जलजमाव हो जाने से सड़क तालाब में तब्दील हो गई और स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि सप्ताह दिन से लगातार बारिश के बाद चौधरी मोहल्ला जाने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जल-जमाव हो गया।

वही स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि करीबन 15 दिन पूर्व इसी सड़क पर नाली निर्माण कार्य पूरा किया गया था। निर्माण के दौरान ग्रामीणों ने बारिश के पानी की निकासी के लिए नाली के नीचे पर्याप्त व्यवस्था करने की मांग की थी। इससे संबंधित में वार्ड पार्षद रामेश्वर तुरी सहित ठीकेदार को भी अवगत कराया गया था। लेकिन ठीकेदार द्वारा नाली नव निर्माण कर बारिश की पानी निकासी नही दिए से जलजमाव हो रहा है।

जिससे स्कूल जाने वाले छोटे-छोटे बच्चे को काफी परेशानी हो रहा है साथ ही पैदल राहगीरो ,मोटरसाइकिल सहित आम लोग जलजमाव मे डुब कर जाना पड़ रहा है। वही ग्रामीणों के अनुसार, पार्षद ने ठेकेदार की मौजूदगी में नाली के विभिन्न स्थानों पर पानी निकासी के लिए छेद छोड़ने का निर्देश दिया था, ताकि बारिश का पानी आसानी से निकल सके। स्थानीय लोगो का कहना है कि निर्माण कार्य की निगरानी कर रहे मुंशी ने इन निर्देशों की अनदेखी करते हुए बिना पानी निकासी व्यवस्था के नाली का निर्माण पूरा करा दिया।

परिणामस्वरूप लगातार बारिश में सड़क पर जल-जमाव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई। इस मामले पर वार्ड पार्षद रामेश्वर तुरी ने कहा कि जलजमाव की समस्या की जानकारी मिल गई है। उन्होंने संबंधित कई बार ठेकेदार को निर्देश दिया है कि जल-जमाव की स्थिति को देखते हुए जल्द से जल्द पानी निकासी की उचित व्यवस्था की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

इधर, स्थानीय लोगों ने नाली निर्माण कार्य में बरती गई कथित लापरवाही की जांच कराने तथा समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो भारी बरसात के मौसम में क्षेत्र वासियों को लगातार जल-जमाव और आवागमन की कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *