• Sun. Nov 22nd, 2026

एनबीडब्ल्यू वारंट के दो फरार आरोपित गिरफ्तार, पुलिस ने घर से दबोचा

admin's avatar

Byadmin

Nov 22, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर (औरंगाबाद)। नवीनगर प्रखंड में फरार वारंटियों एवं वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में माली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) के तहत फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से थाना क्षेत्र में फरार आरोपितों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।

गिरफ्तार वारंटियों की पहचान माली थाना क्षेत्र के करहड़ी गांव निवासी सुदर्शन यादव, पिता लगन यादव तथा माली गांव निवासी अखिलेश यादव, पिता रामचंद्र यादव के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को उनके आवासीय परिसर से गिरफ्तार किया है। इस संबंध में माली थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि दोनों आरोपितों के विरुद्ध न्यायालय से गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी था।

वे लंबे समय से फरार चल रहे थे। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र में फरार वारंटियों एवं वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

कानून व्यवस्था बनाए रखने और न्यायालय के आदेशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तार दोनों वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *