• Thu. Aug 6th, 2026

एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, रामनगर से दबोचा गया फरार आरोपी

admin's avatar

Byadmin

Aug 6, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

 

औरंगाबाद जिला के नवीनगर थाना पुलिस ने फरार चल रहे एनवीडब्ल्यू (Non-Bailable Warrant) वारंटी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के रामनगर गांव से एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार वारंटी की पहचान रामनगर गांव निवासी राकेश सिंह के रूप में की गई है। पुलिस के अनुसार, राकेश सिंह के विरुद्ध न्यायालय से एनवीडब्ल्यू वारंट निर्गत था और वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था।

वारंटी की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में पुलिस को उसके रामनगर गांव में मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।थानाध्यक्ष मृतंजय कुमार उपाध्याय ने बताया कि न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राकेश सिंह को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है। पुलिस द्वारा वारंटी को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। थाना पुलिस ने बताया कि फरार वारंटियों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि न्यायालय से जारी वारंटों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए ऐसे लोगों के खिलाफ आगे भी लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *