• Tue. Feb 10th, 2026

एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर जबरदस्त उत्सव, विधायक रागिनी सिंह ने कार्यकर्ताओं को लड्डू खिलाकर मनाया विजय जश्न

admin's avatar

Byadmin

Nov 15, 2025

 

झरिया : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड और ऐतिहासिक विजय की घोषणा होते ही पूरे भारत के साथ साथ धनबाद कोयलांचल में खुशी और उत्साह की लहर दौड़ पड़ी।

वही एनडीए की इस ऐतिहासिक जीत पर भाजपा झरिया विधायक रागिनी सिंह ने झरिया बिहार बिल्डिंग भाजपा कार्यालय में अपने समर्थकों व कार्यकर्ताओं के साथ एक दूसरे को लड्डू खिलाकर जीत का जश्न मनाया। वहीं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में एकत्र होकर पटाखे फोड़े रंग बिरंगी आतिशबाजी गूंज से गूंजता रहा।

जश्न की रौनक देखते ही बन रही थी। झरिया कोयलांचल उत्सव और उमंग का केंद्र बन गया, जहां हर उम्र और वर्ग के लोग इस जीत का आनंद लेते दिखाई दिए। इस ऐतिहासिक जीत को गर्व और उल्लास के साथ मना रहे हैं।वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे लगाकर पूरे माहौल को उत्सव में बदल दिया।

वहीं मीडिया से बातचीत के दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और नितिश कुमार जी के विकास को देखा और तेजशवी के रोजगार प्रलोभन को नकारते हुए दो तिहाई बहुमत के साथ जीत दिलाकर और विपक्षी का सुफड़ा साफ कराया।

बिहार चुनाव सिर्फ एक राज्य का चुनाव नहीं, बल्कि यह संकेत है कि पूरे देश में भगवा लहराएगा। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इस शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देती हूँ। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *