
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद। बिहार प्रदेश युवा जनता दल यूनाइटेड (युवा जदयू) ने संगठन का विस्तार करते हुए औरंगाबाद युवा जदयू जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू को लगातार दूसरी बार सौंपी है। युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल की ओर से जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने के बाद स्थानीय कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताते हुए संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री एवं जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय झा, केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार तथा युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष नीतीश पटेल के प्रति आभार व्यक्त किया।

राजा बाबू ने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर दोबारा विश्वास जताकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ नेतृत्व के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार के विकास और नव निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। युवा जदयू को जिले में और अधिक सक्रिय बनाना तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने कहा कि गांव-गांव और पंचायत स्तर तक संगठन को मजबूत करने के साथ पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाई जाएगी। सभी प्रखंडों में युवाओं के साथ समन्वय स्थापित कर संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जाएगी तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जाएगी।
राजीव रंजन सिंह ने कहा कि युवा शक्ति को सकारात्मक दिशा में संगठित कर बिहार के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार जताते हुए कहा कि दूसरी बार मिली जिम्मेदारी केवल उनका सम्मान नहीं, बल्कि पूरे युवा जदयू परिवार के विश्वास का प्रतीक है। इस विश्वास को मजबूत संगठन और सक्रिय कार्यशैली के माध्यम से कायम रखा जाएगा।
इस अवसर पर पूर्व सांसद एवं पूर्व मंत्री महाबली सिंह, रफीगंज विधायक प्रमोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद वीरेंद्र कुमार सिंह, राज्य महोत्सव संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव प्रदेश जदयू संजीव कुमार सिंह, उप प्रमुख नवीनगर लव कुमार सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला उपाध्यक्ष सूर्यवंश सिंह, महावीर कुशवाहा, बबली कुमार सिंह, निखिल कुमार सिंह, मनीष कुमार सिंह,
बारुण प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, जिला महासचिव नागेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामानुज सिंह, औरंगाबाद नगर अध्यक्ष विजय चंद्रवंशी, गोह प्रखंड अध्यक्ष विनय पटेल,
पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नवीनगर कमलेश कुमार सिंह, जदयू नेता सुरेंद्र सिंह, सिंटू पटेल, नवीनगर प्रखंड अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह तथा पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बारुण उपेंद्र यादव समेत अन्य नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने राजीव रंजन सिंह उर्फ राजा बाबू को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
