• Wed. May 20th, 2026

उपायुक्त की सख्त चेतावनी: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जवाबदेही तय कर व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

admin's avatar

Byadmin

May 20, 2026
crescent ad

 

सरायकेला -उपायुक्त, सरायकेला-खरसावां श्री नितिश कुमार सिंह के द्वारा जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, जवाबदेही एवं संस्थागत व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य समीक्षा बैठक विडिओ कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन डॉ सरयू प्रसाद सिंह , सदर उपाधिक्षक डॉ नकुल चौधरी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), सभी चिकित्सा पदाधिकारी प्रभारी (MOIC), संबंधित पदाधिकारी एवं स्वास्थ्य विभाग के कर्मी उपस्थित रहे।

 

बैठक में सभी स्वास्थ्य संस्थानों में नियमित बायोमेट्रिक उपस्थिति सुनिश्चित करने, दवाओं के अद्यतन स्टॉक संधारण, एक्सपायरी एवं नियर-एक्सपायरी दवाओं की पृथक निगरानी तथा निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके निष्पादन का निर्देश दिया गया। साथ ही Free Drug एवं Free Test बोर्ड को अद्यतन एवं स्पष्ट रूप से प्रदर्शित रखने पर विशेष बल दिया गया।

 

उपायुक्त श्री नितिश कुमार सिंह द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी ड्यूटी डॉक्टर इनडोर एवं आउटडोर मरीजों का समुचित रिकॉर्ड हस्ताक्षर, तिथि एवं समय सहित नियमित रूप से संधारित करें। Labour Room, Blood Storage Room (BST Room), Operation Theatre (OT) एवं Cold Chain Room से संबंधित सभी आवश्यक रजिस्टर एवं तापमान अभिलेखों को

नियमित रूप से अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में अस्पताल परिसरों की स्वच्छता, पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था, आवश्यक मशीनों की कार्यशीलता, एम्बुलेंस सेवाओं की उपलब्धता आदी के समुचित रखरखाव पर विशेष जोर दिया गया।

 

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु Referral, OT एवं Delivery Monitoring System को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त महोदय ने कहा कि प्रत्येक referral एवं critical case में स्पष्ट कारण अंकित किया जाए तथा सभी maternal एवं child referral cases की same-day reporting अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए। साथ ही referral cases का नियमित follow-up एवं outcome tracking करने तथा अनावश्यक referrals की पहचान कर संबंधित स्तर पर जवाबदेही निर्धारित करने के निर्देश दिए गए।

 

बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में C-Section OT, Labour Room एवं Mother & Newborn Care Unit की कार्यशीलता, संक्रमण नियंत्रण, ऑक्सीजन, बिजली एवं जलापूर्ति की सतत उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित पदाधिकारियों को नियमित अनुश्रवण, जवाबदेही एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने हेतु गंभीरता एवं तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *