
सरायकेला, 16 नवंबर -लोक आस्था, पवित्रता और प्रकृति उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही हर्षोल्लास एवं भक्तिमय माहौल में संपन्न हो गया। इसके साथ ही व्रतियों ने अपना 36 घंटे का कठिन निर्जला उपवास तोड़ा।
सूर्योदय से पहले ही व्रती महिलाएं और पुरुष अपने परिवार के सदस्यों के साथ बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, गुड़, नारियल, केला तथा अन्य मौसमी फल सजाकर खरकई नदी स्थित जगन्नाथ मंदिर घाट एवं कुदरसाई घाट सहित विभिन्न छठ घाटों पर पहुंचे। घाटों पर जलते दीयों की रोशनी और पारंपरिक छठ गीतों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

जैसे ही पूर्व दिशा में सूर्योदय की पहली किरण दिखाई दी, कमर भर पानी में खड़े व्रतियों ने दूध और जल से भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। पूजा-अर्चना के माध्यम से व्रतियों ने अपने परिवार की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और संतान की दीर्घायु की कामना की।

इस प्रकार चार दिनों तक चलने वाला छठ महापर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
इस चार दिन चलने वाली छठ महापर्व में पुलिस प्रशासन तथा नगर पंचायत की योगदान काफी सराहनीय रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
