• Tue. Jul 7th, 2026

ईचागढ़ : निर्माणाधीन सड़क उखड़ी , पूर्ण होने से पहले ही उखड़ रहा पातकुम-लावा सड़क का कालीकरण, ग्रामीणों ने जताया भ्रष्टाचार का अंदेशा ।

admin's avatar

Byadmin

Jul 7, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला : ईचागढ़ प्रखंड के पातकुम-लावा निर्माणाधीन सड़क बनते ही जगह-जगह उखड़ने लगी है। 37 करोड़ रुपए की लागत से बन रही इस सड़क में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए जांच और गुणवत्तापूर्ण निर्माण की मांग की है।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि डुमटांड़ से लेकर पातकुम तक सड़क में जगह-जगह दरारें आ गई हैं और कालीकरण उखड़ रहा है। आरोप है कि निर्माण में सिर्फ खानापूर्ति की गई है।

ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क ईचागढ़ वासियों की लाइफ लाइन है। इसी सड़क से प्रखंड, अंचल मुख्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राष्ट्रीय उच्च पथ और अनुमंडल कार्यालय जाया जाता है। संवेदक द्वारा अच्छी गुणवत्ता से काम नहीं किया जा रहा है।

 

स्थानीय ग्रामीण

यह सड़क हमारे लिए बहुत जरूरी है। काम पूरा भी नहीं हुआ और सड़क टूटने लगी। पातपुर से लेपाटांड़ मैदान और लेपाटांड़ गांव से रानी बांध तक अब तक काम नहीं हुआ है। लग रहा है यह सड़क भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई।

 

ग्रामीणों ने बताया कि निर्माणाधीन सड़क पर ओवरलोड हाइवा का परिचालन भी किया जा रहा है, जिससे सड़क और तेजी से खराब हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भारी वाहनों के परिचालन पर तुरंत रोक लगाई जाए।

मालूम हो कि इस सड़क की स्वीकृति विधायक सविता महतो के प्रयास से मिली थी।

 

ग्रामीणों ने विभागीय अभियंता और संबंधित पदाधिकारियों से पूरे मामले की जांच कराकर अविलंब गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण कराने की मांग की है।

 

ग्रामीणों का कहना है कि करोड़ों की लागत से बन रही सड़क यदि अभी से क्षतिग्रस्त हो रही है तो आने वाले समय में आम जनता को भारी परेशानी उठानी पड़ेगी। प्रशासन से उम्मीद है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *