• Wed. May 13th, 2026

आद्रा:“70वाँ रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2025 गरिमामय वातावरण में संपन्न”।

admin's avatar

Byadmin

May 13, 2026
crescent ad

 

 

आद्रा :दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल द्वारा 70वें रेल सेवा पुरस्कार समारोह – 2025 का आयोजन दक्षिण पूर्व रेलवे ऑफिसर्स क्लब, आद्रा के गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। समारोह का आयोजन आद्रा मंडल के कर्मचारियों के उत्कृष्ट कार्य, समर्पण एवं रेल सेवा में उल्लेखनीय योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके उपरांत वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी/आद्रा श्रीमती सीमा कुमारी द्वारा स्वागत एवं परिचयात्मक भाषण प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने रेल सेवा पुरस्कार की महत्ता तथा कर्मचारियों के योगदान पर प्रकाश डाला।

इसके उपरांत अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक/आद्रा श्री मुकेश गुप्ता ने सम्मानित कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं सेवा भावना की सराहना करते हुए कहा कि कर्मचारियों का समर्पण ही भारतीय रेल की सफलता एवं यात्रियों को बेहतर सेवा प्रदान करने की आधारशिला है। उन्होंने सभी कर्मचारियों को भविष्य में भी इसी उत्साह एवं प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह के दौरान आद्रा मंडल के विभिन्न विभागों में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन करने वाले कुल 43 कर्मचारियों एवं कर्मियों को “रेल सेवा पुरस्कार” तथा 13 कर्मचारियों को “मेरिटोरियस अवार्ड” प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त “सर्वश्रेष्ठ स्टेशन” पुरस्कार आद्रा एवं बांकुरा स्टेशनों को तथा “सर्वश्रेष्ठ यार्ड” पुरस्कार बोकारो को प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों द्वारा प्रस्तुत गीत एवं नृत्य कार्यक्रमों ने पूरे समारोह को उत्साह एवं उल्लास से भर दिया तथा उपस्थित सभी अतिथियों एवं दर्शकों का मन मोह लिया।

समारोह में मंडल रेल प्रबंधक/आद्रा श्री मुकेश गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं श्रीमती अंजु गुप्ता, अध्यक्षा/सेरव्वो/आद्रा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री खगेन्द्र नाथ घोष एवं श्री अमित कंचन सहित मंडल के विभिन्न शाखा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं उनके परिवारजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *