
सरायकेला- झामुमो कार्यालय में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष डॉ. शुभेन्दु महतो ने पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ स्वर्गीय रूपी सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदरणीय रूपी सोरेन जी के निधन से झारखंड ने एक ऐसी महान व्यक्तित्व को खो दिया है, जिनका योगदान और स्नेह हमेशा स्मरणीय रहेगा। उनके चले जाने से झारखंड में एक युग का अंत हुआ है। झारखंड आंदोलन के कठिन दौर में रूपी सोरेन जी गुरुजी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहीं और एक सच्ची छाया-संगी के रूप में हर परिस्थिति में उनका साथ निभाया।

उन्होंने कहा कि गुरुमा के रूप में रूपी सोरेन जी ने झामुमो के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं को हमेशा मातृत्वपूर्ण स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा प्रदान की। उनके स्नेहपूर्ण व्यवहार और मार्गदर्शन ने कार्यकर्ताओं का मनोबल सदैव ऊंचा बनाए रखा। झामुमो की केंद्रीय उपाध्यक्ष के रूप में संगठन को मजबूत करने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनका स्नेह, आशीर्वाद और प्रेरणा सदैव हम सभी का मार्गदर्शन करते रहेंगे।

डॉ. शुभेन्दु महतो ने कहा इस दुःख की घड़ी में सरायकेला-खरसावां जिला झामुमो परिवार मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी सहित पूरे शोकाकुल परिवार के साथ मजबूती से खड़ा है।
श्रद्धांजलि सभा में झामुमो केंद्रीय सदस्य सुधीर महतो, जिला उपाध्यक्ष भोला मोहंती, नप उपाध्यक्ष अविनाश कवि, नगर अध्यक्ष शम्भू आचार्य, मांगीलाल महतो, उमेश भोल, तपन कमिला, कृष्णा राणा, विशु कबी, हेमंत सिंह, गोरंग दास, सुभाष महतो, विजय महतो एवं अमूल्य महतो सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
