• Thu. Mar 5th, 2026

आईलेक्स पब्लिक स्कूल के बच्चे सीख रहे घुड़सवारी के गुर, बच्चों में दिखा उत्साह बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय प्रबंधन प्रयासरत : शैलेश कुमार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2022

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

पंचमाधव में संचालित आईलेक्स पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को घुड़सवारी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विद्यार्थियों को घुड़सवारी के बेसिक ज्ञान और तमाम तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जा रहा है। आज सीबीएसई ने भी खेल के क्षेत्र में बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए कई कदम उठाये हैं। बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने कुछ ऐसा करने का साहस उठाया जिससे बच्चों में एक नई ऊर्जा का संचार हो सके। विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने विश्वप्रसिद्ध सोनपुर पशु – मेले से तीन अच्छी नश्ल के घोड़े ख़रीदे । साथ हीं साथ एक अश्व – संचालक को भी नियुक्त किया। घुड़सवारी से कार्डियोवैस्कुलर एक्सरसाइज के साथ-साथ मसल कंडीशनिंग भी होती है। बताया कि शारीरिक स्वास्थ्य लाभ फिजिकल एक्सरसाइज होने की वजह से घुड़सवारी करने से रेस्पिरेशन और ब्लड सकरुलेशन तो अच्छा होता ही है, लेकिन इससे बॉडी पॉश्चर भी सुधर जाता है। घोड़ो को देखकर बच्चों में भी खासा उत्साह है। विद्यालय के स्पोर्ट्स पीरियड में घुड़सवारी को भी जगह दी गई है। कुशल संचालक की देखरेख में बच्चे घुड़सवारी के गुर सीखेंगे। आज नर्सरी , एल के जी, यूकेजी, कक्षा -1, कक्षा -2 तथा कक्षा -3 के विद्यार्थियों को घुड़सवारी का मौका मिला। बताया कि अन्य कक्षाओं को उनके स्पोर्ट्स पीरियड के अनुसार मौका मिलेगा। घुड़सवारी शुरू होने से अभिभावक गण में भी काफ़ी उत्साह देखा जा रहा है। विद्यालय के निदेशक शैलेश कुमार ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के विद्यालय प्रबंधन हर समुचित कोशिश करेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *