• Thu. Feb 19th, 2026

अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त,2000 लीटर महुआ घोल व उपकरण विनष्ट

admin's avatar

Byadmin

Feb 2, 2026

नवीनगर प्रखंड के एनटीपीसी खैरा थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगाबार गांव के सोन दियरा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2000 लीटर महुआ घोल को नष्ट किया, वहीं मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया।

इसके साथ ही शराब बनाने में प्रयुक्त उपकरणों को भी विनष्ट किया गया। यह कार्रवाई थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम जब सोन दियरा क्षेत्र में पहुंची तो शराब माफियाओं में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की भनक लगते ही कारोबारी मौके से फरार हो गए।

हालांकि, मौके से भारी मात्रा में महुआ घोल, भट्ठियां और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। थानाध्यक्ष परमजीत कुमार मंडल ने बताया कि सोन दियरा क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रूप से महुआ शराब बनाने की सूचना मिल रही थी।

इसी के आलोक में पुलिस टीम गठित कर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *