• Sun. Oct 11th, 2026

अवैध शराब के साथ महिला गिरफ्तार, पुलिस ने की कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Oct 11, 2026
crescent ad

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर। औरंगाबाद जिले के नवीनगर प्रखंड अंतर्गत नरारी कला खुर्द थाना पुलिस ने अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए मेह भुईया टोली गांव से एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला के पास से पुलिस ने प्लास्टिक के पाउच में रखी करीब 94 लीटर देशी महुआ चुलाई शराब बरामद की है।

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तार महिला की पहचान नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र के मेह भुईया टोली गांव निवासी पूनम देवी, पति अर्जुन भुईया के रूप में की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना पुलिस को क्षेत्र में अवैध देशी शराब रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित स्थान पर छापेमारी की। इस दौरान महिला को करीब 94 लीटर महुआ चुलाई शराब के साथ पकड़ा गया। छापेमारी अभियान में एसआई अंजली कुमारी, एसआई संतोष सिंह सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

पुलिस ने मौके से शराब बरामद कर महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई। इस संबंध में नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष रणविजय सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *