

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नबीनगर (औरंगाबाद)। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नबीनगर के लिए रविवार का दिन एक नई शुरुआत लेकर आया। अनुग्रह नारायण स्टेडियम के पीछे भवानोखाप रोड स्थित सिटी हॉस्पिटल का विधिवत उद्घाटन डॉक्टरों, जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अस्पताल के शुभारंभ के साथ ही क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। लोगों ने इसे नबीनगर समेत आसपास के ग्रामीण इलाकों के लिए गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. राकेश कुमार (एमबीबीएस, एमएस, जनरल फिजिशियन एवं सर्जन), डॉ. इंद्रजीत कुमार, डॉ. प्रदीप कुमार वर्मा (डायरेक्टर, नेशनल क्लीनिक), डॉ. सुरेश कुमार प्रजापति (आईएमएस, बीएचयू वाराणसी, 2005 बैच, शाश्वत केयर हॉस्पिटल, वाराणसी) तथा डॉ. वी.पी. सिंह (एमबीबीएस, एमडी, जनरल फिजिशियन) उपस्थित रहे। अस्पताल के निदेशक डॉ. सकलदीप कुमार एवं डॉ. विवेक कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए अस्पताल की सुविधाओं और भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी।

अपने संबोधन में वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए अक्सर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की हानि होती है। ऐसे में नबीनगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस अस्पताल की शुरुआत क्षेत्र के लोगों के लिए बड़ी राहत साबित होगी। इससे मरीजों को समय पर बेहतर इलाज उपलब्ध होगा और स्वास्थ्य सेवाओं तक उनकी आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार सिटी हॉस्पिटल में अल्ट्रासाउंड, डिजिटल एक्स-रे, अत्याधुनिक पैथोलॉजी, ईसीजी, मेडिकल स्टोर, 24 घंटे एम्बुलेंस सेवा, आईसीयू, एनआईसीयू तथा इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इसके अलावा हाइड्रोसील, हर्निया, बवासीर, भगंदर, गिल्टी, अपेंडिक्स, गर्भाशय ऑपरेशन, सिजेरियन (सी-सेक्शन), पित्त एवं किडनी की पथरी सहित विभिन्न प्रकार की सामान्य एवं जटिल शल्य चिकित्सा की सुविधा भी मरीजों को मिलेगी।
निदेशक डॉ. सकलदीप कुमार ने कहा कि अस्पताल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को किफायती, भरोसेमंद और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। वहीं डॉ. विवेक कुमार ने बताया कि अनुभवी चिकित्सकों की टीम और आधुनिक चिकित्सा उपकरणों के माध्यम से मरीजों को बेहतर एवं प्रभावी उपचार प्रदान किया जाएगा।
कार्यक्रम में डॉ. रवि रंजन कुमार (हुसैनाबाद), कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष संतन सिंह, श्याम बिहारी सिंह, प्रमोद सिंह, रविन्द्र सिंह, अनिल सिंह, कौशल कुमार सिंह, दिवाकर चंद्रवंशी, महेंद्र कुमार, अंकज कुमार, सत्येंद्र सिंह, अरुण कुमार सहित बड़ी संख्या में चिकित्सक, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
सिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ नबीनगर के लिए केवल एक नए अस्पताल की शुरुआत नहीं, बल्कि क्षेत्र में आधुनिक, सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की नई उम्मीद के रूप में देखा जा रहा है। अब स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों पर निर्भरता काफी हद तक कम होने की उम्मीद है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
