• Sat. Nov 28th, 2026

*अपर्णा पब्लिक स्कूल में विज्ञान व फोटोग्राफी प्रदर्शनी का भव्य आयोजन, 350 तस्वीरों और 50 मॉडलों ने जीता दिल

admin's avatar

Byadmin

Nov 28, 2026

अपर्णा पब्लिक स्कूल में दिनांक 28/11/2026 को विज्ञान प्रदर्शनी, स्टेम (STEM) एजुकेशन कार्यक्रम और फोटोग्राफी प्रदर्शनी का शानदार आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में श्री के.के. सिंह और रेणु कौशल ने रिबन काटकर प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन किया। इस अनूठे संगम में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, नवाचार और कलात्मक दृष्टि का बेहतरीन परिचय दिया।

प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण फोटोग्राफी खंड रहा, जिसकी थीम ‘नेचर थ्रू माई लेंस’ (Nature Through My Lens) थी। इसके तहत बच्चों ने प्रकृति के विविध रंगों, शांत पलों और जीवंत दृश्यों को स्वयं अपने कैमरे से क्लिक कर प्रस्तुत किया। साथ ही ‘एपीएस मेमोरीज’ (APS Memories) गैलरी में विद्यालय में बिताए गए यादगार लमहों को भी बेहद खूबसूरती से संजोया गया। कुल 350 से अधिक तस्वीरों के इस जीवंत संग्रह ने अभिभावकों और दर्शकों का दिल जीत लिया।

वहीं, विज्ञान व स्टेम एजुकेशन वर्ग में बच्चों ने 50 से अधिक कार्यकारी मॉडल (Working Models) प्रदर्शित किए। इनमें रोबोटिक्स (लाइट फॉलोइंग व आरएफ मॉड्यूल रोबोट), आईओटी आधारित स्मार्ट ब्लाइंड स्टिक, दृष्टिबाधितों के लिए आईआर सेंसर युक्त स्मार्ट गॉगल्स, ऑटोमैटिक हैंड सैनिटाइज़र और स्मार्ट किचन मॉड्यूल ने खूब वाहवाही बटोरी। इसके अलावा अंतरिक्ष विज्ञान से प्रेरित ‘चंद्रयान स्पेस शटल’, ‘टेस्ला कॉयल’, स्मोक व फायर अलार्म, आयनिक क्लस्टर मॉडल और बच्चों द्वारा किया गया लाइव ब्लड टेस्ट सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि के.के. सिंह ने बच्चों के टैलेंट, रचनात्मकता (क्रिएटिविटी) और व्यावहारिक ज्ञान की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बच्चों के प्रयासों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए कहा कि विज्ञान प्रयोगशाला के माध्यम से बच्चों को सैद्धांतिक ज्ञान के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव मिलता है, जिससे उनमें जिज्ञासा, आत्मविश्वास और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित होता है और उनकी उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों की छिपी प्रतिभा को निखारने का सशक्त माध्यम हैं।

उपस्थित अभिभावकों और शिक्षक परिवार ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *