
भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सरायकेला-खरसावाँ द्वारा नारायणा हेल्थ के सहयोग से शनिवार को अनुमंडल कार्यालय परिसर, सरायकेला में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य आमजन एवं सरकारी कर्मियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना तथा नियमित स्वास्थ्य जांच के प्रति जागरूक करना था।
शिविर में अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला श्री अभिनव प्रकाश सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों एवं कर्मियों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर में कुल 113 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।

शिविर के दौरान नारायणा हेल्थ के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा प्रतिभागियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, रक्तचाप (बीपी), रक्त शर्करा (ब्लड शुगर), आवश्यक रक्त जांच, नेत्र जांच, दंत जांच, त्वचा संबंधी जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सीय परीक्षण किए गए। जांच उपरांत प्रतिभागियों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकतानुसार निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया गया। चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, नियमित व्यायाम एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की सलाह दी।

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी, सरायकेला-खरसावाँ के सचिव श्री दया मिश्रा के नेतृत्व में सोसाइटी के अन्य सदस्यों तथा अनुमंडल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों के सक्रिय सहयोग से शिविर का सफल संचालन सुनिश्चित किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना करते हुए नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी ने भविष्य में भी इस प्रकार के जनकल्याणकारी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन हेतु अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
