
जमशेदपुर । झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन की वरिष्ठ अधिवक्ता श्रीमती अनुराधा चौधरी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l
श्री शुक्ल नेअपने शोक संदेश में कहा है कि श्रीमती चौधरी एक व्यवहारकुशलता अधिवक्ता थी,जरूरतमंदों को न्याय दिलाने के सदैव प्रयासरत रहती थी l उनके निधन से एक कुशल और अनुभवी अधिवक्ता हमसेअलग हो गया है l उनका निधन अधिवक्ता जगत के लिए अपूरणीय क्षति है lश्रीमती चौधरी कैसर से पीड़ित थी,उनका इलाज दिल्ली में एम्स हॉस्पिटल में चल रहा था ,आज तीन बजे दिन में उनके निधन की सूचना मिली l श्री शुक्ल ने भगवान से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया है और परिजनों के प्रति संवेदना जतायी है l

जिला बार संघ ने भी जताया शोक

जमशेदपुर जिला बार संघ के अध्यक्ष रतिंद्र नाथ दास ,महासचिव कुमार राजेश रंजन, उपाध्यक्ष बलाई पांडा ,कार्यकारिणी सदस्य अभय कुमार सिंह ,लॉयर्स डिफेंस के अधिवक्ता परमजीत कुमार श्रीवास्तव
,विनोद कुमार मिश्रा ,अमित कुमार ,संजीव कुमार झा ,नवीन प्रकाश ,केशव कुमार सिंह, रविंद्र कुमार ,नीरज कुमार सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी अनुराधा चौधरी के निधन पर शोक प्रकट किया है।
वहीं अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने कहा कि अनुराधा चौधरी की असामयिक निधन से अधिवक्ता समुदाय को अपूरणीय क्षति हुई है। उनके निधन से हम सभी अत्यंत मर्माहत एवं शोकाकुल हैं। और विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं । कल दिनांक 30 सितंबर 2026 को हम सभी अधिवक्ता दिवंगत आत्मा की शांति के लिए द्वितीय पाली अपने कार्य से अलग रहेंगे । ॐ शांति ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
