• Sun. Jun 21st, 2026

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर महेशकुदर विद्यालय में योग शिविर आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

राजनगर, 21 जून। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सरायकेला-खरसावां के सचिव माननीय तौसीफ मेराज के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शहीद निर्मल महतो विद्या मंदिर, महेशकुदर में योग जागरूकता एवं अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामीणों को संबोधित करते हुए पीएलवी रवि कान्त भकत ने योग, अध्ययन और ज्ञान के समन्वित महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारतीय गुरु-परंपरा में योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, बौद्धिक एवं आध्यात्मिक विकास का सशक्त माध्यम है। उन्होंने सभी को नियमित एवं अनुशासित योगाभ्यास अपनाने के लिए प्रेरित किया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य और श्री श्री गौरांग महाप्रभु सेवा संस्थान, भुइयांनाचना के सचिव मणिक लाल महतो ने अपने संबोधन में कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत तथा जीवन सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहता है। उन्होंने विद्यार्थियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

एकल अभियान के सचिव अश्विनी प्रधान के नेतृत्व में प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। कार्यक्रम के दौरान योग के स्वास्थ्यवर्धक लाभों की जानकारी दी गई तथा संतुलित एवं स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ जीवन के लिए प्रेरित करना था। अंत में उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर मणिक लाल महतो, अश्विनी प्रधान, छिता हांसदा (व्यास दीदी), मोतिका महतो, रेणुका महतो, हिमानी पात्र, जयंती महतो, रेखा महतो, विद्यासागर पाणिग्रही, अमरनाथ महतो, धीरेंद्र महतो, अभिजीत महतो, प्रदीप महतो सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *