• Fri. Apr 17th, 2026

अंकुरबायो केमिकल डूभी द्वारा खुदिया नदी के बीचो बीच अवैध रुप से नदी के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ किए जाने पर भाजयुमो ने कड़ा एतराज जताया ।

admin's avatar

Byadmin

Jan 20, 2022
crescent ad

रिपोर्ट अंतर्कथा ब्यूरो

भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बप्पी चक्रवर्ती एवं भाजपा नेता मधुरेंद्र गोस्वामी ने अंकुरबायो केमिकल के द्वारा खुदिया नदी के स्वरूप के साथ छेड़छाड़ किए जाने का कड़ा विरोध किया हैं , ग्रामीणों एवं भाजपा के विरोध के बावजूद अभी तक अंकुर बायोकेमिकल प्रबंधन पर मुकदमा दर्ज नहीं होने, ना ही प्रबंधन द्वारा लगाए गए मोटर एवं जनरेटर को जप्त नहीं किये जाने पर नेताओ ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया | ग्रामीणों के अनुरोध पर भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उक्त स्थल का निरीक्षण किया एवं अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर अविलंब कार्रवाई की मांग की । नेताओं ने कहा कि यदि जिला प्रशासन अविलंब अंकुर प्रबंधन पर मामला दर्ज नहीं करती है तो भाजयुमो चरणबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी | मौके पर मनोज भारती प्रकाश भारती जीतन गोस्वामी भोला चौधरी बबलू यादव सुरेंद्र यादव विश्वजीत मंडल तमाल कांति मंडल मुन्ना अंसारी बच्चू तूरी आदि उपस्थित थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *