
हज़ारीबाग: बरही में प्रखंड स्तरीय विश्व स्तनपान दिवस का आयोजन

बरही (हजारीबाग) : स्तनपान हर नवजात के लिए अमृततुल्य होता है। मां का दूध बच्चे के लिए संपूर्ण आहार माना जाता है। इन बच्चे के पोषण के लिए आवश्यक सभी चीजें इसमें समाहित होती हैं। यही कारण है कि सभी माताओं को नवजात को स्तनपान कराने की सलाह दी जाती है। स्तनपान से होने वाले लाभ को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए अगस्त माह के पहले सप्ताह (1 से 7 अगस्त) को विश्व स्तनपान सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।

इसी कड़ी में शुक्रवार को बरही के रसोईया धमना आंगनबाड़ी केंद्र में प्रखंड स्तरीय विश्व स्तनपान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सीडीपीओ नीलू रानी ने की। मुख्य अतिथि प्रमुख मनोज रजक व बीडीओ क्रिस्टीना रीचा इंदवार सहित मुखिया गोविंद साहू आदि अतिथि शामिल हुए। उक्त जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों द्वारा स्तनपान के महत्व पर प्रकाश डाला गया।
कार्यक्रम के दौरान ऐसे स्वस्थ बच्चे जो 6 माह पूर्व कर लिए थे उन्हें मुंहजुठ्ठी करवाया गया। वहीं उन बच्चों को रसोई घर का सदस्य बनाया गया। पहले यह बच्चे मात्र मां के दूध पर निर्भर थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
