• Thu. Mar 5th, 2026

हज़ारीबाग: कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय में संत तुलसीदास की मनाइगयी जयंती*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 5, 2022

*हज़ारीबाग: कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय में संत तुलसीदास की मनाइगयी जयंती*

हज़ारीबाग: कर्णपुरा इंटर महाविद्यालय में महाकवि संत तुलसीदास की जयंती समारोह का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता सचिव प्रोफ़ेसर रामसेवक के द्वारा किया गया। मौके पर उपस्थित मुख्य अतिथि कवित्री डॉ राखी कुमारी( शिक्षिका केवी हाई स्कूल हजारीबाग) ने दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ की।

प्राचार्य प्रो. मनीषा भारती एवं प्रो. रामसेवक (सचिव महाविद्यालय )ने संत तुलसीदास जी का तस्वीर पर माल्यार्पण कर जयंती समारोह का शुभारंभ किया गया ।
लोगों को संबोधित करते प्रो. रामसेवक सचिव ने कहा कि भारतीय इतिहास के मध्यकालीन युग में भारतीय संस्कृति एवं धर्म का भारी पतन हो रहा था संत तुलसीदास ने रामचरितमानस की रचना कर हिंदू धर्म एवं संस्कृति का रक्षा किया जिसके कारण यह भक्ति काल के रूप में जाना जाता है। मुख्य अतिथि डॉ राखी कुमारी विस्तृत रूप से संत तुलसीदास की जीवनी एवं राम चरित्र मानस को भारतीय संस्कृति एवं धर्म के रक्षक के रूप में प्रकाश डाली साथ ही साथ छात्र छात्राओं को गुरु शिष्य परंपरा तो मजबूत करने पर भी जोर दिया । मोके पर निबंध प्रतियोगिता कराया गया।

राम चरित्र मानस भारतीय संस्कृति एवं धर्म का धरोहर है जिसमें प्रथम स्थान करण कुमार गिरी, द्वितीय स्थान रंजीत कुमार तथा तृतीय स्थान राकेश कुमार ने प्राप्त किया। तीनों छात्रों ने अपना निबंध पढ़कर समारोह में सुनाया समारोह में प्रो. संगीता कुमारी, प्रो. अक्षय कुमार, अनीता देवी, संदीप कुमार, अंकिता कुमारी एवं छात्र छात्राएं हनी कुमार, राकेश कुमार, मोतीलाल, सोनू , पूजा कुमारी, रूचि कुमारी, शबनम आरा, पिंकी कुमारी, नेहा परवीन, काजल कुमारी सैकड़ों विद्यार्थी शामिल हुए l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *