
हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
हुसैनाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सेवा एवं जनकल्याण की भावना से आयोजित सेवा संकल्प अभियान के तहत हुसैनाबाद के अनुमंडल मैदान, जपला में निःशुल्क आरोग्य शिविर एवं भव्य श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एवं झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि भाजपा पलामू जिलाध्यक्ष अमित तिवारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन युवा नेता सूर्या सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

शिविर में काली कंबल वाले बाबा के सानिध्य में पहले ही दिन हजारों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य लाभ लेने पहुंचे। पलामू के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे। शिविर में जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है।
1 अक्टूबर से 8 अक्टूबर 2026 तक चलने वाले इस आरोग्य शिविर में लकवा, शुगर, ब्लड प्रेशर, कमर दर्द, घुटने का दर्द, गठिया, निःसंतानता सहित विभिन्न रोगों से पीड़ित लोगों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने की बात कही गई है। शिविर का संचालन प्रतिदिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है।
शिविर के पहले दिन दूर-दराज के ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। बिहार से आए लोगों की भी अच्छी उपस्थिति रही। आयोजकों के अनुसार, शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा पहुंचाना है।
आरोग्य शिविर के साथ प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 9 बजे तक भव्य श्रीराम कथा का भी आयोजन किया जा रहा है। कथा में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर आध्यात्मिक कार्यक्रम का लाभ ले रहे हैं।
आयोजकों के अनुसार, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह के सौजन्य से आयोजित यह कार्यक्रम स्वास्थ्य सेवा के साथ-साथ श्रीराम कथा के माध्यम से आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम को सेवा, जनकल्याण और जरूरतमंद लोगों की सहायता के संकल्प से जोड़ा गया है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
