• Sat. Apr 4th, 2026

हिलटॉप संचालित आउटसोर्सिंग खदान में 30 फीट ऊंचा से पेलोडर गिरने से जीटीएस कंपनी के पेलोडर चालक की मौत

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

 

केंदुआ। के डी एस टू साइडिंग में कार्यरत जीटी एस कंपनी के पेलोडर चालक अजीत कुमार तिवारी की असामयिक मृत्यु पेलोडर के गोंदूडीह-खास कुसुंडा कोलियरी के हिलटॉप संचालित आउटसोर्सिंग खदान में गिर जाने से हो गई। यह घटना तब घटी, जब पेलोडर आउटसोर्सिंग प्रोजेक्ट स्थित नवनिर्मित कंटाघर के नजदीक से होकर गुजर रही थी। पेलोडर खदान में करीब 25 30 फीट नीचे गिर गई एवं मृतक का शरीर छिटककर पेलोडर से करीब 20 फीट दूर चला गया।

दुर्घटना घटने के तुरंत बाद उन्हें एसएनएमएमसीएच, धनबाद ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा जाँच के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक परिजन मुआवजा एवं नियोजन को लेकर अड़े हुए थे। शव अभी भी अस्पताल में ही है।पड़ी हुई है।

दिवंगत तिवारी की उम्र करीब 55 वर्ष थी। वे तोपचाँची प्रखंड एवं तोपचांची थाना क्षेत्र के ढाँगी पंचायत केरोआम गांव के रहने वाले थे। वे अपने पीछे पत्नी, एक बेटा एवं तीन पुत्रियों सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

घटना की खबर पाकर परिजनों, शुभचिंतकों एवं उनके परिचितों की भीड़ अस्पताल में इकट्ठा हो गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *