
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी में हिंदी पखवाड़ा-2026 के अवसर पर चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजनाद्वारा राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भदईखाप में विद्यार्थियों के लिए हिंदी प्रश्नोत्तरी एवं हिंदी गीत गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम को बढ़ावा देने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा और रचनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करना था।

प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में कक्षा 5वीं से 8वीं तक के कुल 30 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में 20 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए, जिन्हें हल करने के लिए विद्यार्थियों को 30 मिनट का समय दिया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रश्नों को हल करते हुए अपने ज्ञान एवं समझ का प्रदर्शन किया।

वहीं, हिंदी गीत गायन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विभिन्न हिंदी गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने अपनी मधुर आवाज, आत्मविश्वास और भावपूर्ण प्रस्तुति से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ने परियोजना द्वारा विद्यार्थियों के लिए इन प्रतियोगिताओं के आयोजन की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियां विद्यार्थियों में हिंदी के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, ज्ञान और अभिव्यक्ति कौशल को बढ़ाने में सहायक होती हैं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
