• Tue. Mar 10th, 2026

हाथियों के झुंड ने भैयाडीह में जमकर मचाया उत्पात, फसलों को पहुंचाया नुकसान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 25, 2022

बरकट्ठ।हाथियों के झुंड ने प्रखंड क्षेत्र के गोरहर अंतर्गत ग्राम भैहाथियों के झुंड ने प्रखंड क्षेत्र के गोरहर अंतर्गत ग्राम भैयाडीह में जमकर उत्पात मचाते हुए फसलों को नुकसान पहुंचायायाडीह में जमकर उत्पात मचाते हुए फसलों को नुकसान पहुंचाया है।गुरुवार की रात्री लगभग 9.30 बजे हाथियों की झुंड गोरहर के भैयाडीह टोला पहुंचा।ग्रामीणों ने बताया कि झुंड में लगभग 24 की संख्या में छोटे बड़े हाथी शामिल है।जिसनें खेत में लगे धान की फसल को नष्ट कर दिया। जबकी खलिहानों में रखें धान के बोझे को खा गया। वन विभाग को सूचना देते हुए ग्रामीणों ने हाथियों के झुंड को मशाल जलाकर व ढोल बाजा बजा कर अटका जंगल की ओर खदेड़ दिया। हाथियों के झुंड ने भैयाडीह टोला निवासी जेठु महतो पिता स्व कैला महतो, हरि महतो पिता स्व झबर महतो, त्रिवेणी सिंह पिता स्व दुलाल सिंह, चंद्रिका सिंह पिता स्व प्रयाग सिंह, लीलावती देवी पिता जगदीश महतो, जानती मसोमात पति स्व लक्ष्मण महतो, प्रयाग महतो पिता स्व सुकर महतो, भुवनेश्वर महतो पिता स्व शनिचर महतो, जागेश्वर महतो पिता स्व माथुर महतो, छट्टू सिंह पिता सोबरन सिंह समेत कई लोगों की धान व बाजरा की फसल को नुकसान पहुंचाई है। मामले की जानकारी मिलने पर पंचायत समिति सदस्य लखन कुमार महतो तथा वार्ड सदस्य कुंजलाल महतो ने घटनास्थल पहुंचकर मामले की जानकारी प्राप्त की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *