• Wed. Jul 1st, 2026

हाथियों का उत्पात कैमरे में हुई कैद

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 21, 2024
crescent ad

 

दारू ( हजारीबाग): पिछले एक महीने से दारू एवं सदर प्रखंड में हाथियों का उत्पात जारी है। सोमवार की रात्रि को सदर प्रखंड के बनाहप्पा में स्थित मनोज साव की जमीन पर की गई बाउंड्री एवं गेट तोड़ने की तस्वीरें सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस संदर्भ में मनोज साव ने बताया कि मैने अपने जमीन के चारों तरफ सीसीटीवी कैमरा लगाया है। वीडियो में एक बिछड़ा हाथी बाउंड्री के करीब आकर गेट को धक्का मार कर तोड़ते हुए अंदर घुस जाता है उसके बाद उसमें बने कमरे को भी तोड़ने की कोशिश करता है बाद में फसलों को बर्बाद करते हुए बाउंड्री तोड़कर बाहर चला जाता है जिससे हमारी काफी आर्थिक क्षति हुई है वन विभाग को इसकी सूचना मैंने दिया है उसके बाद विभाग ने आर्थिक भुगतान के लिए प्रक्रिया बताया। इसी रात्रि दारू प्रखंड के कवालु में स्थित तृप्ति राइस मिल की बाउंड्री को हाथियों ने जगह जगह पर तोड़ा। इस संदर्भ में मिल के मालिक प्रभात सिंह ने बताया कि हाथियों के झुंड से एक हाथी बिछडा हुआ है जो मेरे मिल के तीन जगहों पर बाउंड्री को तोड़ा है, काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। यदि हाथियों की दिशा को अपने कॉरिडोर में नहीं किया जाएगा तो इस तरह का तांडव अभी प्रखंड में लगातार जारी रहेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *