• Fri. Sep 18th, 2026

हरली शिव मंदिर पूजा समिति की बैठक में नई कमेटी का गठन

admin's avatar

Byadmin

Sep 18, 2026
crescent ad

 

बड़कागांव (हजारीबाग) – हरली स्थित शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को पूजा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा समिति के पदाधिकारी, महलदार एवं ग्राम हरली के सम्मानित सदस्य शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता मुखिया कविता देवी ने की, जबकि संचालन चुरामन महतो ने किया।

बैठक में मुख्य रूप से सालभर के आय-व्यय का हिसाब-किताब प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा पूजा समिति के संचालन, धार्मिक आयोजनों एवं मंदिर से जुड़े कार्यों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में सर्वसम्मति से नई पूजा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का चयन किया गया।

नई कमेटी में उमेश कुमार दांगी, पिता इनु महतो को मुख्य संरक्षक, विकास कुमार, पिता स्व. बलदेव महतो को अध्यक्ष, देवेंद्र कुमार, पिता रामधन महतो को उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार, पिता बासुदेव कुमार महतो को सचिव, पंकज कुमार, पिता पोखराज महतो को उपसचिव तथा धानेश्वर महतो, पिता बिराज महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वहीं खेला महतो, पिता तुलसी महतो को पुजारी तथा कार्तिक महतो, पिता लक्ष्मण महतो को उपपुजारी की जिम्मेदारी दी गई।

संयोजक मंडल में अनिरुद्ध कुमार, पिता स्व. कृष्ण दयाल महतो, प्रेम कुमार भारती, पिता स्व. ढक्कन महतो, चुरामन महतो, पिता स्व. दुखी महतो, संजय राम, पिता ईश्वरी राम, भागीनाथ महतो, पिता रुपु महतो, त्रिवेणी महतो, पिता दर्शन महतो तथा कन्हाई कुमार, पिता लखन महतो को शामिल किया गया।

कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रोहित कुमार, पिता स्व. जेठू महतो, हरिश कुमार, पिता स्व. कामेश्वर महतो, बिजेंद्र कुमार, पिता स्व. धनु महतो, मुकेश कुमार, पिता मुनीनाथ महतो, प्रवीण भारती, पिता शिवदयाल महतो, उमेश कुमार, पिता चरकु महतो, सरोज कुमार, पिता तेजू महतो, रामसुंदर महतो, पिता लोकनाथ महतो, दीपक कुमार, पिता रामलखन महतो, कुलेश्वर कुमार, पिता मुनीनाथ महतो, भुनेश्वर महतो, पिता स्व. बंधीधर महतो, बिनय कुमार दांगी, पिता स्व. गलु महतो, सबुर महतो, पिता मना महतो, हरि महतो, पिता गुल्लू महतो तथा पीनु महतो, पिता तुलसी महतो को जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने नई कमेटी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं तथा मंदिर एवं पूजा समिति के कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने में सहयोग करने का संकल्प लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *