• Sun. Mar 15th, 2026

हरली मे पंचायत की विकास को लेकर ग्राम स्तर पर ग्राम सभा का आयोजन किया ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 16, 2023

 

बड़कागांव – कुलदीप कुमार का रिपोर्ट

बड़कागांव प्रखंड के हरली पंचायत भवन में मुखिया कविता देवी की अध्यक्षता एवं पंचायत सेवक खुशलाल मेहता की संचालन में ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत गांव की विकास के लिए ग्राम सभा का आयोजन कि गई। प्रथम दिन हरली गांव के लिए ग्राम सभा की गई। आज को बेला बेलतोल एवं कल बुधवार को राजस्व गांव डमहाड़ीह गांव में ग्राम सभा आयोजित की जाएगी। मुखिया कविता देवी ने कहीं की पूरी पंचायत के विकास के लिए ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत गांव की विकास किया जाएगा जिसे लेकर ग्राम सभा की जा रही है। जिसमें मूलभूत समस्या पर विशेष ध्यान रहेगा। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से पंचायत समिति सदस्य कौशल्या देवी ,पंचायत सचिव खुशलाल मेहता, रोजगार सेवक अशोक साहू, वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, रेखा देवी, ईश्वरी साव के अलावा कई लोग उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *