• Sun. Jan 4th, 2026

हरली की बेटी डॉ अनुकृति ने पहली प्रयास में की नीट पीजी परीक्षा में सफलता हासिल, लोगों ने दी बधाई

ByAdmin Office

Aug 25, 2024

 

 

सफलता के पीछे दादा -दादी का आशीर्वाद व माता-पिता का सहयोग- अनुकृति मेहता

 

कठोर परिश्रम से अनुकृति ने किया परिवार के साथ क्षेत्र को गौरान्वित- पिता कार्तिक महतो

 

बड़कागांव। बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत हरली गांव के एक साधारण परिवार में जन्मी अनुकृति मेहता ने पहली प्रयास में नीट पीजी में सफलता हासिल कर पूरे क्षेत्र को गौरान्वित किया है। जिसको लेकर जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, प्रबुद्धजनों के साथ साथ सैकडों लोगों ने बधाई दी है।

अनुकृति मेहता ने बताया कि हर सफलता के पीछे मेरे दादा स्व.मूंगा महतो, दादी स्व. दीपनी देवी का आशीर्वाद व मेरी माता सुशीला देवी, पिता कार्तिक महतो, बड़े पापा केदार महतो के साथ साथ परिजनों एवम पड़ोसियों के सराहनीय सहयोग रहा है।

 

वही अनुकृति के पिता कार्तिक महतो व माता सुशीला देवी ने कहा कि अनु का शुरू से ही पढ़ाई में विशेष रुचि है। जो कठोर परिश्रम के परिणाम स्वरूप मैट्रिक से लेकर नीट पीजी तक अव्वल स्थान लाकर सफलता हासिल की है।

 

अनुकृति मैट्रिक में 10 सीजीपीए, इंटर 90 प्रतिशत, नीट 2017 पहला प्रयास के बाद रिम्स रांची सर्जरी गोल्ड मेडलिस्ट, के साथ साथ नीट पीजी 2024 में सफलता हासिल की है। जिसको लेकर परिवार के साथ साथ पूरे क्षेत्र के लोगों द्वारा बधाइयां दी जा रही है जिसमें मुख्य रूप से विधायक अम्बा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, झारखण्ड पराधिकार परिवहन सदस्य संजीव कु बेदिया, समाजसेवी अमर शहिद जगदेव विचार मंच अध्यक्ष सह पत्रकार उमेश दांगी,अनिता कुमारी कुशवाहा,केंद्रीय कुशवाहा समाज अध्यक्ष सोहन लाल मेहता, अखिल भारतीय तेली समाज अध्यक्ष जगतनन्दन गुप्ता,प्रमुख फुलवा देवी ,जीप सदस्य सुनीता, देवी, गीता देवी, याशमीन निशा , समाजसेवी गोपीनाथ सिंह, महेंद्र नाथ पांडेय ,बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, पारसनाथ महतो , मुखिया कविता देवी, पंसस कोशिला देवी, पूर्व जीप सदस्य सह पूर्व प्रमुख भीखन महतो,त्रिवेणी महतो समेत सैकड़ों लोग का नाम शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *