• Wed. Aug 12th, 2026

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआईएसएफ ने निकाली भव्य तिरंगा बाइक रैली

admin's avatar

Byadmin

Aug 12, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बुधवार को सीआईएसएफ इकाई बीटीपीएस, बोकारो थर्मल की ओर से भव्य तिरंगा बाइक रैली निकाली गई।

रैली का शुभारंभ सुबह 8:30 बजे सहायक कमांडेंट/अग्नि श्री अरुण कुमार गिरी ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली सीआईएसएफ बीटीपीएस कैंप परिसर से शुरू होकर स्टेशन चौक, गोल मार्केट, झारखंड चौक, डीवीसी अस्पताल एवं बीटीपीएस प्लांट गेट होते हुए स्वामी विवेकानंद स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई।

रैली में निरीक्षक अम्बरीश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसून, उपनिरीक्षक रंजीत कुमार तथा सहायक उपनिरीक्षक/अग्नि ए.के. सरकार सहित करीब 50 सीआईएसएफ जवानों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

रैली के दौरान जवानों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और हर घर तिरंगा अभियान का संदेश दिया। साथ ही लोगों को अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया गया।

रैली को देखने के लिए सड़क किनारे स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही। राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली बाइक रैली से क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।

स्थानीय लोगों ने सीआईएसएफ की इस पहल की सराहना करते हुए अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का उत्साह दिखाया।

सीआईएसएफ इकाई बीटीपीएस की इस पहल के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और जन-जागरूकता का प्रभावी संदेश आम लोगों तक पहुंचाया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *