• Mon. Mar 9th, 2026

हम राम का विरोधी नहीं मोदी का विरोधी है प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 18, 2024

 

अंतर्कथा प्रतिनिधि

नवादा -: नवादा राष्ट्रीय जनता दल के बैनर तले नवादा के टाउन हॉल प्रांगण में एक दिवसीय कार्यकर्ता संवाद सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन मुख्य अतिथि के द्वारा दीप जला कर किया। इस दौरान राजद के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि 24 का चुनावी शंखनाद का कभी भी बिगुल बज सकती है जिसको लेकर पार्टी के द्वारा अलग-अलग टीम जनसंवाद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया है। हमारी पार्टी 365 दिन जनता के बीच में रहती है नीतीश तेजस्वी की सरकार ने विश्व कृतिमान स्थापित की है। नौकरी देने जो वादा किया था वह हर तरह से पूरा किया गया। इस समय सीमा के अंदर धर्म है फर्ज है कर्तव्य है हम अपने कार्यकर्ताओं को साथियों को यह संदेश दे रहे हैं कि गांव में जाकर के जन-जन तक संदेश पहुंचाइये की मोदी जी के 10 वर्षों के शासनकाल की नाकामी उनके जुमलेबाजी में क्या हुआ और एक ओर 15 महीने के नीतीश तेजस्वी सरकार की उपलब्धि जिसमें नौकरी की भरमार की चार लाख से ज्यादा नियोजित शिक्षकों को राज्य कर्मी का दर्जा दिया। चाहे खिलाड़ी हो चाहे सिपाही हो दरोगा हो। हम बात करते है पढ़ाई कमाई दवाई सिंचाई की, वो दंगाई लड़ाई की बात करते हैं। यहां फैसला हमारा काम नहीं यह हमारी पार्टी का नेतृत्व करता है अब जो भी होगा इंडिया गठबंधन महागठबंधन का उम्मीदवार चाहे जिस दल से हो हमारे उम्मीदवार जो हमारा धर्म बनता है। हम 40 की 40 बीजेपी को हराएंगे और नवादा सीट भारी मतों से जीतेगा। उन्होंने कहा कि हम विरोध भगवान राम का नहीं विरोध मोदी जी का कर रहे हैं। भाजपा की नीतियों को आप देख रहे तिलक लगाकर हम पूजा करते और भगवान राम के नाम पर ये लोग सियासत। यह भी एक पाप है भगवान राम सबके है रोम रोम में है कण कण में है सबके मन में है यह लड़ाई भगवान राम से नहीं लड़ाई भाजपा से है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई बड़ी है यह लड़ाई पढ़ाई कमाई दवाई की है रामचरितमानस में सुंदर कांड में दयाल विराट संभारी हरहु नाथ मम संकट भारी लिखा है। भगवान राम से हम कह रहे हैं देश में जो अभी संकट है बेरोजगारी का, महंगाई का, भुखमरी का, गरीबी का,भाईचारे का यह संकट दूर करें। इस मौके पर जिला अध्यक्ष उदय यादव, सरवन कुशवाहा, विनोद यादव, गौतम कपूर,बच्चा पांडे सहित हजारों राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *