
*भाजपा के प्रचंड जीत पर सदर विधायक ने जताई खुशी, कहा छत्तीसगढ़ की जनता ने घोषणा पत्र पर जताया विश्वास, अब झारखंड की जनता भी बदलाव को लेकर है आतुर*

हिंदुस्तान के चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम रविवार को घोषित हुए। जिसमें तीन राज्यों में भाजपा को बहुमत मिलने पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खुशी का इजहार किया। विधायक मनीष जायसवाल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने इस चुनाव के परिणाम की आकलन करने वाले राजनीतिक पंडितों और एग्जिट पोल को भी फेल कर दिया। ज्ञात होगी विधायक मनीष जायसवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के द्वारा बड़ी जिम्मेवारी सौंप गई थी। उन्हें इस विधानसभा चुनाव में दो तरीके का प्रभार मिला था। जिसमें छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले का उन्हें प्रभारी बनाया गया था और इस जिले के एक विधानसभा क्षेत्र का भी उन्हें दायित्व सौंपा गया था। महासमुंद जिले में कुल चार विधानसभा सीटें थी जिसमें चारों सीटों पर कांग्रेस का कब्जा था। वर्तमान चुनाव परिणाम आने के बाद यहां की दो विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशी की प्रचंड जीत हुई है। जिसमें से बसना विधानसभा क्षेत्र और महासमुंद विधानसभा क्षेत्र शामिल है। बसा के भाजपा प्रत्याशी 27,500 वोट से और महासमुंद के भाजपा प्रत्याशी 12,605 वोट के बड़े अंतर से जीते हैं ।

हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल को दायित्व मिलने के बाद हुए लगातार 22 दिनों तक छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहे और चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत और क्षमता झोंक दी। चारों विधानसभा क्षेत्र के गांव-गांव और घर-घर तक विधायक मनीष जायसवाल ने अपनी पहुंच बनाई और पार्टी के आईडियोलॉजी को पहुंचते हुए भाजपा के पक्ष में मतदान करने का जनता से अपील किया। विधायक मनीष जायसवाल का उत्कृष्ट चुनाव प्रबंधन और चुनाव प्रचार की कार्यशैली से प्रभावित होकर दो विधानसभा क्षेत्र की जनता ने भाजपा प्रत्याशी को प्रचंड मतों से जिताया। इससे पूर्व भी विधायक मनीष जायसवाल को बिहार विधानसभा और कर्नाटक विधानसभा के चुनाव में भाजपा के सिर्फ नेतृत्व द्वारा बड़ी जिम्मेवारी सौंप गई थी और उनका प्रदर्शन बेहद अच्छा रहा था ।
छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम के बाद विधायक मनीष जायसवाल ने खुशी जताते हुए छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक जीत के लिए संपूर्ण छत्तीसगढ़ की जनता के साथ सभी प्रत्याशियों और भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। विधायक मनीष जायसवाल ने यह भी बताया कि छत्तीसगढ़ की जनता चुनावी घोषणा पत्र का बेसब्री से इंतजार करती रही और जिस राजनीतिक दल के घोषणा पत्र में उन्हें भविष्य दिखा उसे खुलकर अपना मतदान किया। विधायक मनीष जायसवाल नया भी कहा कि झारखंड की जनता भी वर्तमान- झामुमो- कांग्रेस और राजद की सरकार से ऊब चुकी है और अब बदलाव का मन बना चुकी है ।
———–
*हिंदुस्तान में सिर्फ मोदी की गारंटी चलेगी, यह विधानसभा चुनाव का परिणाम 2024 के लोकसभा का ट्रेलर हैं – मनीष जायसवाल*
रविवार को चार राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित हुए। जिसमें तीन राज्यों में बीजेपी की बहुमत के पार होने पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने खुशी का इजहार किया और कहा कि देश में एक ही गारंटी चलती है, मोदी की गारंटी। उन्होंने कहा की कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने जिस प्रकार अपने चुनावी घोषणा में रेवड़ी बांटने का प्रयास किया लेकिन जनता ने ठगबंधन की घोषणा पत्र को समझ लिया और पीएम मोदी पर विश्वास करते हुए भारतीय जनता पार्टी को बहुमत दिलाया। विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि यह चुनाव परिणाम आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव का ट्रेलर है। उन्होंने यह भी कहा कि पहली बार किसके यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विपक्षियों ने चाय वाला की उपाधि दी तो साल 2014 में एनडीए को 283 सीट आया। दूसरी बार उन्होंने चौकीदार चोर है कहा तो 353 सीट के साथ भाजपा की की सरकार बनी और अब तीसरी बार जब उन्होंने पनौती कह कर पीएम मोदी को अपमानित करने का प्रयास किया तो जनता आने वाले 2024 में 370 के पार पहुंचाकर उन्हें मुंहतोड़ जवाब देने का कार्य जरूर करेगी। विधायक मनीष जायसवाल ने मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ एवं राजस्थान की जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर विश्वास जताते हुए भाजपा को पूर्ण बहुमत दिलाने के लिए आभार जताया और इस जीत का श्रेय पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के जनहित के कार्य और बेहतर चुनाव प्रबंधन को देते हुए उन्हें बधाई दिया ।
——
*तीन स्टेट में बीजेपी की बड़ी जीत पर हजारीबाग विधायक कार्यालय में मना का जश्न*
*भाजपा समर्थकों ने एक- दुसरे को मिठाई खिलाकर दी बधाई*
मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा की बड़ी जीत पर स्थानीय झंडा चौक स्थित हजारीबाग सदर विधायक कार्यालय परिसर में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जमकर जीत का जश्न और ख़ुशी का इजहार किया। विधायक मनीष जायसवाल अपने पिता पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल के इलाज को लेकर रांची के हॉस्पिटल में हैं लेकिन उनके अनुपस्थिति में विधायक कार्यालय कर्मियों, भाजपा कार्यकर्ताओं और बीजेपी समर्थकों ने एक- दुसरे को मिठाई खिलाकर इस बड़ी जीत की बधाई दी और भाजपा के समर्थन में जमकर नारे भी लगाए ।
मौके पर हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी ने बताया की इन तीन राज्यों के चुनावी परिणाम ने यह साबित कर दिया की कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान बंद होने वाली है। यह परिणाम का सकारात्मक प्रभाव आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में और झारखंड बिहार सहित अन्य विधानसभा चुनाव में भी देखने को मिलेगा। रंजन चौधरी ने बताया कि विधायक मनीष जायसवाल को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव का जो दायित्व मिला था उसपर वे लगातार करीब 22 दिनों तक चैंपियन किया और उसका सकारात्मक परिणाम हुआ कि उनके प्रभार क्षेत्र से दो विधानसभा प्रत्याशी प्रचंड बहुमत से जीत हासिल किए। भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय ने भाजपा की इस जीत को विपक्षी दलों के प्रति जनता की नाराजगी बताई ।
मौके पर विशेषरूप से हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी, विधायक कार्यालय प्रभारी विशेषांक वर्मा, भाजयुमो नेता राजकरण पांडेय, राजेश कुमार राणा, राजेंद्र प्रसाद, पंकज कुमार, धर्मेंद्र कुमार, आकाश कुमार और नुनु कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहें ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
