गुरुवार को हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कटकमदाग प्रखंड क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों का सघन दौरा किया और कई विकास योजना का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया। विधायक मनीष सहसवान ने अपने दौरे की शुरुआत ग्राम पसई में पसई प्राथमिक कृषि साख सहयोग समिति लिमिटेड में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन कर किया। जिसके बाद कटकमदाग पंचायत के ग्राम कटकमदाग के श्मशान घाट में डीएमएफटी मध्य की राशि 49.5 लाख की लागत से पीसीसी पथ, गार्डवाल, शेड निर्माण कार्य का आधाशिला शिलापट्ट अनावरण कर रखा। तत्पश्चात विधायक निधि की राशि 5 लाख की लागत से निर्मित ग्राम बांका में छठ घाट में सीधी निर्माण और श्मशान घाट में सेड निर्माण एवं ग्राम मेयातू में बोलिया तालाब के पास शेड और मामा महुआ से पचरिया आम तक पीसीसी पथ निर्माण कार्य का विधिवत उद्घाटन शिलापट्ट अनावरण कर नारियल फोड़कर किया । मौके पर विधायक मनीष जायसवाल ने बताया कि हजारीबाग विधानसभा क्षेत्र का कोई भी इलाका विकास से अछूता न रहे इस दिशा में हुए लगातार कार्य कर रहे हैं । मौके पर विशेषरूप से विधायक प्रतिनिधि अजय कुमार साहू, मंडल अध्यक्ष कविंद्र यादव, उपाध्यक्ष कमल साव, पूर्व प्रमुख अशोक यादव, पसई पंचायत पूर्व मुखिया हुलास प्रसाद कुशवाहा, कटकमदाग मुखिया अंजू देवी, मुखिया प्रतिनिधि सुनील गोप, कुसुम्भा पंचायत पूर्व मुखिया गणेश तुरी, पंचायत समिति सदस्य मनीष कुमार, विनोद कुशवाहा, दिलचंद प्रसाद, धूपलाल यादव, चेतलाल गोप, संजय साव, राजेश राणा, सुरेश राम, राजेंद्र ठाकुर, भुनेश्वर कुशवाहा, बसंत यादव, सुनील महतो, सुरेंद्र कुमार, राजू यादव, प्रमोद यादव, हरिनाथ यादव, मनोज यादव, प्रमोद यादव, सुरेंद्र राणा, सुरेंद्र यादव, सुरेंद्र गुप्ता, धनेश्वर साव, प्रवीण कुमार, कुलेश्वर साव, संजय साव, हीरामन साव, मनीष कुमार, सपना देवी सुमित्रा देवी, रोहन साव, जगन्नाथ प्रसाद, प्रकाश यादव, अजय राणा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें । There is no ads to display, Please add someAdmin OfficeLike this:Like Loading... Related Post Disclaimerस्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com Post navigation सोनी कार डेकोर दुकान का मुखिया संघ के अध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन। सभी तरह के वाहनों के सजावट समान उपलब्ध : प्रो.गुलाम साकिब हजारीबाग सदर विधायक ने किया हरहद पैक्स का उद्घाटन