
हजारीबाग

जिले के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए जरूरतमंदों के दिलों में अपनी जगह को स्थापित कर रहे हजारीबाग यूथ विंग के निरंतर सेवा का कार्य किया जा रहा है इसी क्रम मे रविवार को डिश टीवी ऑफिस बड़ा बाजार चौक के समीप जरूरतमंद, बिरहोर, रिक्शा चालकों को कंबल का वितरण किया गया इसके अलावा शहर के विभिन्न स्थानों पर घूम-घूम जरूरतमंद लोगों को कंबल उपलब्ध कराया गया, रविवार को 71 कंबल का वितरण किया गया। ठंड में कंबल मिलते ही जरूरतमंदों के चेहरे खिल गए,

मौके पर संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन ने कहा की फरवरी महीने तक यह सेवा निरंतर रूप से चलते रहेगी, गरीबों के लिए ठंड के समय में एक कंबल भी बहुत बड़ा सहारा बन सकता है। साथ ही कहा की जरूरतमंद लोगों के चेहरे पर कंबल मिलने के बाद मुस्कान देखने को मिली।
मौके पर :– संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन,सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खण्डेलवाल,विकास तिवारी, गुंजन मद्धेशिया, संजय अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
