• Fri. Mar 13th, 2026

हजारीबाग में एयरपोर्ट निर्माण का मामला पुरजोर तरीके से सदन पटल पर उठाने पर सदर विधायक का लोगों ने जताया आभार*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 24, 2022

हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल द्वारा झारखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन जोरदार तरीके से हजारीबाग में हवाई अड्डा निर्माण को लेकर उठाए गए आवाज को लेकर हजारीबाग वासियों में खुशी की लहर है। हजारीबाग के प्रबुद्ध जनों से लेकर आम- आवाम तक विधायक मनीष जायसवाल के इस पहल की स्वतंत्र कंठ से खूब प्रशंसा कर रहे हैं ।

सदन समाप्ति के बाद हजारीबाग लौटे सदर विधायक मनीष जायसवाल शनिवार की अहले सुबह से ही जनसेवा के कार्यों में मुस्तैदी से जुट गए। अपने आवासीय परिसर अवस्थित सेवा कार्यालय में लोगों की दुःख-दर्द और उनकी समस्याओं से रूबरू होने के लिए जैसे ही पहुंचे उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगने लगा। हजारीबाग ओलंपिक संघ के वरीय उपाध्यक्ष और जिला फुटबॉल संघ के सचिव भैया मुरारी सिन्हा, बड़कागांव के सांढ पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उपेंद्र प्रसाद, सेवानिवृत्त डीएसपी सह भाजपा नेता मुकुटधारी महतो, डॉ.संजय सिंह, करनी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सह वॉलीबॉल एसोसिएशन, चतरा के अध्यक्ष सह मुखिया प्रतिनिधि प्रेम सिंह, कटकमदाग मुखिया प्रतिनिधि सुनील यादव सहित अन्य दर्जनों गणमान्य लोगों विधायक मनीष जायसवाल से मिलकर उनके प्रति आभार जताया ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *