• Thu. Feb 19th, 2026

हजारीबाग प्रेस क्लब के नए भवन का सरस्वती पूजनोत्सव के साथ हुआ गृह- प्रवेश

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 14, 2024

 

*सरस्वती पूजन के माध्यम से पत्रकारों ने दिया संदेश, इको फ्रेंडली और डीजे विहीन पूजा में दिखाया आस्था का शक्ति*

हजारीबाग प्रेस क्लब, हजारीबाग के पुराने समाहरणालय परिसर में स्थित नए भवन में बुधवार को पहली बार सरस्वती पूजा- सह- कार्यालय प्रवेश का आयोजन किया गया। इसमें जिलेभर के पत्रकारों ने परिवार व बच्चों के साथ भाग लिया। पूजा मे यजमान के रूप में प्रेस क्लब के अध्यक्ष मुरारी सिंह और सचिव विस्मय अलंकार सपत्नी सहित अन्य गणमान्य लोग शामिल हुए। पुजा के दौरान पीले वस्त्र में यजमान पूरे भक्तिभाव में लीन दिखे। पूरे विधि- विधान के साथ आचार्य की भूमिका में पत्रकार अजय मिश्रा और ओमप्रकाश मिश्रा ने मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कराया और फ़िर सामूहिक रूप से माता स्वस्वती की आरती उतारी गई। पूजन के दौरान ही यहां नौनिहाल आरव के सागर और तेजस्विनी ने माता की मूर्ति के आगे पहली बार स्लेट- पेंसिल पकड़ा और इसी के साथ इनका अक्षर ज्ञान भी शुरू हो गया। पूजा को लेकर पत्रकारों के समूह हजारीबाग प्रेस क्लब के पदाधिकारी और सदस्यों में खासा उत्साह देखा गया। बड़े ही प्रेम और श्रद्धा के साथ यहां पहुंचे अतिथियों का अतीत सत्कार सभी ने एकजुट होकर किया। यहां इस उत्सव को लेकर पिछले करीब एक महीने से तैयारी की गई थी। हजारीबाग प्रेस क्लब भवन को दुल्हन की तरह सजाया गया। पूजन स्थल और भवन परिसर को बेहद ही आकर्षक विद्युतीय साज सज्जा से नवरूप प्रदान किया गया। यहां आकर्षक सेल्फी पॉइंट और प्राकृतिक स्वरूप यहां पूर्व से स्थित घने वृक्ष की सुंदरता में भी चार चांद लग गई है। पिछले दो दिनों से भवन की विशेष रखवाली और देखभाल में अंबिका भवानी सिक्योरिटी के रक्षक तैनात किए गए हैं। ज्ञात हो की पत्रकारों के समूह हजारीबाग प्रेस क्लब को पुराने समाहरणालय परिसर में एक जर्जर भवन प्राप्त होने के बाद उसे आपसी सहयोग से चमन बना दिया गया। जिसके लिए सरस्वती पूजा के दौरान यहां पहुंचे बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, अधिवक्ता, व्यवसाई, समाजसेवी, पत्रकार सहित अन्य वर्गों के लोगों ने स्वतंत्र कंठ से इसकी सराहना की। सरस्वती पूजन के पश्चात यहां पहुंचे सभी लोगों ने सामूहिक रूप से प्रसाद के रूप में बुंदिया, खीर-पूड़ी और सब्जी का प्रसाद ग्रहण किया। शाम में यहां हजारीबाग के लोकप्रिय कलाकार प्रल्हाद सिंह और अमित गुप्ता के नेतृत्व में सांस्कृतिक भजन संध्या का भी आयोजन हुआ। यहां के पूजन उत्सव में सबसे बड़ी विशेषता रही की बिना किसी गाजे- बाजे और साउंड के इको फ्रेंडली मूर्ति के साथ पूजन हुआ। पारंपरिक ढोल- ताशे के वादन से यहां अतिथियों का स्वागत किया गया ।

यहां पहुंचे हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा ने कहां की हजारीबाग प्रेस क्लब सजग प्रहरी है और यह प्रेस क्लब हजारीबाग के केंद्र बिंदु बनकर उभरेगा। जयंत सिन्हा ने यह आप घोषणा भी किया कि तीसरी बार जीत के आएंगे तो हजारीबाग प्रेस क्लब को 10 लख रुपए का सहयोग करेंगे। हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि हजारीबाग के कलम के सिपाही, चौथे स्तम्भ के लिए यह भवन हितकर तो होगा ही साथ ही जनता, नेता सहित अन्य वर्गों को प्रेस/मीडिया से सरल और सहज संवाद का माध्यम भी बनेगा। विधायक मनीष जायसवाल ने भी भवन निर्माण के लिए अपने स्तर से यथाशीघ्र हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया ।

मौके पर विशेषरूप से हज़ारीबाग़ सांसद जयन्त सिन्हा , हज़ारीबाग़ सदर विधायक मनीष जायसवाल , जिला पार्षद अध्यक्ष उमेश मेहता, पूर्व डिप्टी मेयर सह सांसद प्रतिनिधी आनन्द देव,
अपर समाहर्त्ता संतोष कुमार सिंह,सदर एसडीपीओ कुमार शिवशीष, सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर ललित कुमार सिंह, आरएसएस के जिला संघ कारवाह श्रद्धानंद सिंह,
भाजपा नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, भैया अभिमन्यु प्रसाद, शिवलाल महतो, आरोग्यम हॉस्पिटल के निदेशक हर्ष अजमेरा, हजारीबाग यूथ विंग के अध्यक्ष करण जायसवाल, मुक्तिधाम सेवा संस्थान के नीरज कुमार, मुर्दा कल्याण समिति के मो.खालिद, राजकुमार खंडेलवाल, अवधेश सिंह, शशि मोहन सिंह, युवा समाजसेवी लखन खंडेलवाल, सीए सूरज दीक्षित विनोद सिंह , संजय तिवारी, विजय यादव , डॉ० सुकल्याण मोइत्रा , वीरेंद्र सिंह , डॉ० प्रह्लाद सिंह, उदय साव, गणेश सीटू , सनत सिन्हा, आजसू नेता विकास राणा, टुनटुन सिंह, रोमी सलूजा सहित अन्य सैकड़ों गणमान्य लोग शामिल हुए ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *