
बड़कागांव: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। महज कुछ दिनों के भीतर चोरी की घटना का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और चोरी गया सामान भी बरामद कर लिया गया। इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम लोगों का पुलिस पर भरोसा और मजबूत हुआ है।
जानकारी के अनुसार, बड़कागांव थाना क्षेत्र के ग्राम महगाईखुर्द निवासी नंदकिशोर प्रजापति के घर अज्ञात अपराधियों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीड़ित द्वारा 31 जुलाई 2026 को बड़कागांव थाना में लिखित आवेदन दिए जाने के बाद थाना कांड संख्या 136/26, धारा 341(4)/305(A) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने तत्काल विशेष टीम गठित कर जांच शुरू कराई।

लगातार छापेमारी, तकनीकी अनुसंधान और सटीक सूचना के आधार पर 2 अगस्त 2026 को पुलिस ने काशिफ खान उर्फ अंसर इमाम (निवासी बादम) एवं अशहर रजा उर्फ मो. राजा (निवासी कनकीडाड़ी, डाडीकला) को गिरफ्तार कर लिया। दोनों की निशानदेही पर चोरी गए तीन मोबाइल फोन, चांदी के दोनों पैरों के पायल तथा 11,600 रुपये नकद बरामद किए गए। बरामद सामान को विधिवत जब्त कर 3 अगस्त 2026 को दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

गौरतलब है कि जब से थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बड़कागांव थाना की कमान संभाली है, तब से अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई हो रही है। त्वरित अनुसंधान, प्रभावी नेतृत्व और मजबूत पुलिसिंग के कारण कई मामलों का शीघ्र खुलासा हुआ है। क्षेत्र में अपराधियों के बीच पुलिस का भय और आम जनता के बीच सुरक्षा का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। बड़कागांव पुलिस की यह सफलता थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह की सक्रिय कार्यशैली और उनकी टीम की सजगता का एक और उदाहरण मानी जा रही है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
