• Thu. Feb 19th, 2026

हज़ारीबाग लोकसभा की रेल सेवाओं में जुड़ी उपलब्धियां; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 26, 2024

 

 

*मोदी जी के नेतृत्व में बन रहा विकसित हज़ारीबाग: सांसद जयंत सिन्हा*

 

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने 26 फरवरी को ₹41,000 करोड़ से अधिक की लगभग 2,000 रेल परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। ‘प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत देश के 553 रेलवे स्टेशनों का ₹19,000 करोड़ से अधिक की लागत से पुनर्विकास किया जाएगा। इस योजना के अंतर्गत झारखंड के 18 रेलवे स्टेशनों का लगभग ₹579 करोड़ की लागत से पुनर्विकास एवं नवीनीकरण होगा। हज़ारीबाग लोकसभा अंतर्गत रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन का लगभग ₹17 करोड़ से पुनर्विकास किया जायेगा।

 

सांसद सह अध्यक्ष वित्त सम्बन्धी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा भुरकुंडा रेलवे स्टेशन से इस कार्यक्रम से क्षेत्रवासियों के साथ जुड़े। प्रधानमंत्री जी ने हज़ारीबाग लोकसभा को रेल संबंधी कई सौगात दीं। उन्होंने भुरकुंडा-पतरातू, पतरातू-टोकीसुद, टोकीसुद-हेन्देगीर और मुरी-बरकाकाना में रेल अंडरपास व ओबरब्रिज के निर्माण कार्य का उद्घाटन कर इन्हें क्षेत्रवासियों को समर्पित किया और रामगढ़ कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

इस सुअवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा में रेल सेवाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है। आज का दिन हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए ऐतिहासिक है। रेल अंडरपास व ओबरब्रिज के उद्घाटन से यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। जनता को जाम से निजात मिलने के साथ अब उनके समय की बचत भी होगी। रामगढ़ कैंट स्टेशन का पुनर्विकास होने से यात्री सुविधाओं में अभूतपूर्व बढ़ोतरी होने वाली है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुराने प्रतीक्षालय, बुकिंग कार्यालय, लाउंज, कैफेटेरिया एवं शौचालय का जीर्णोद्धार होगा। इसके साथ ही प्लेटफॉर्म में सुधार समेत स्टेशन एवं स्टेशन के बाहर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था, वाहन पार्किंग, सीसीटीवी कैमरे, स्टेशन भवन में सौर पैनलों की स्थापना, कम ऊर्जा वाली एलइडी लाइट, वर्षा जल संचयन, जैव शौचालय आदि का भी प्रावधान किया जाएगा। मैं इन सभी सौगातों के लिए क्षेत्र की जनता की और से प्रधानमंत्री जी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का हार्दिक आभार व्यक्त करता हूँ।

 

इसके आलावा हज़ारीबाग लोकसभा वासियों को रेल सेवाओं की एक और खुशखबरी मिली है। सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों से चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस और पतरातू रेलवे स्टेशन पर रांची-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस के ठहराव को स्वीकृति मिल गई है। जयंत सिन्हा ने 26 फरवरी को चैनपुर रेलवे स्टेशन पर शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव का उद्घाटन किया। वे इन ट्रेनों के ठहराव के लिए काफी समय से प्रयासरत थे।

 

जयंत सिन्हा ने कहा कि इन ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित होना हम सभी क्षेत्रवासियों के लिए हर्ष की बात है। इससे यात्रियों को अत्यंत सुविधा होने वाली है। हम सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास यात्रियों के लिए सदैव हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना रहा है। क्षेत्र में रेल संबंधी विभिन्न विकास कार्य जारी हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *