• Mon. Sep 28th, 2026

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में पौधरोपण अभियान आयोजित

admin's avatar

Byadmin

Sep 28, 2026
crescent ad

 

 

संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास

 

 

केरेडारी,चट्टी बरियातु  कोयला खनन परियोजना द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत एस.एस. +2 उच्च विद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन किया गया।

 

अभियान का उद्देश्य विद्यालय परिसर को हरित एवं स्वच्छ बनाने के साथ-साथ विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख श्री धनंजय श्रीखंडे एवं विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री महेंद्र रवि दास  द्वारा संयुक्त रूप से पौधरोपण कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित गणमान्य अधिकारियों एवं विद्यालय परिवार ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया।

 

इस अवसर पर खनन विभागाध्यक्ष, श्री पी.वी. खंडवे, भूमि अधिग्रहण/पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन तथा सीएसआर विभागाध्यक्ष, श्री एन.एम. स्वैन, पी एंड एस विभागाध्यक्ष, श्री यतीश कुमार एवं मानव संसाधन विभागाध्यक्ष, श्री विजय किशोर, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री कुलदीप पासवान तथा विद्यालय के पूर्व अध्यक्ष श्री सत्येंद्र कुमार सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राओं ने विद्यालय परिसर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया।

 

अभियान के दौरान लगाए गए सभी पौधे फलदार प्रजातियों के थे। फलदार पौधों के रोपण से विद्यालय परिसर में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं सतत विकास के महत्व से जोड़ने का प्रयास किया गया।

 

इस अवसर पर अधिकारियों एवं विद्यालय के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।

 

चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना द्वारा आयोजित यह पहल स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक सहभागिता की दिशा में एक सार्थक कदम है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *