
दारू ( हजारीबाग): थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार रात्रि को झुमरा स्थित स्टीफन पब्लिक स्कूल में कुछ अज्ञात असामाजिक तत्व के लोग विद्यालय के कमरे में शराब पीकर दर्जनों शराब की बोतलों का तोड़ किया।इस बारे मे विद्यालय के प्राचार्य कृष्ण कुमार ने बताया कि पिछले एक महीने से स्कूल के अगल-बगल प्रतिदिन नशाखोरों का अड्डा रहता है, शराब की टूटी बोतले जहां-तहां देखने को मिलता है।सोमवार की रात्रि कुछ अज्ञात असामाजिक तत्वों के लोग 8 फीट की बाउंड्री के ऊपर से घुस कर उनके विद्यालय प्रांगन में घुसे और शराब पिकर जहां तहां शराब की बोतलो का तोड़फोड़ दिया। इसके बाद शरबियो ने पानी का नल एवं कई टेबल कुर्सियां तोड़ा। इस तरह की घटना विद्यालय में दूसरी बार घटी है इससे पहले विद्यालय प्रांगण में लगी सीसीटीवी कैमरा चोरी हुआ था पिछले दो महीना से सीसीटीवी कैमरा खराब है इसी बीच इस घटना का अंजाम दिया गया है साथ ही साथ इन लोगो ने तीन सीसीटीवी कैमरा भी उखाड़ कर ले गये। इस घटना को लेकर दारू थाना में आवेदन दिया गया है।

*शराब पीकर हुड़दंग करने वालो के खिलाफ होगी कड़ी करवाई- डीएसपी*

थाना क्षेत्र मे आये दिन इस तरह की घटना हो रही है। स्टीफन विद्यालय झुमरा मैं हुई घटना शर्मनाक है। इस मामले मे लिप्त शराबियों को चिन्हित किया जा रहा है जल्द ही दोषियों को चिन्हित कर करवाई की जाएगी। इस मामले मे शामिल किसी भी दोषी को बक्सा नही जायेगा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
