• Fri. Apr 3rd, 2026

सोलन में पीएम मोदी ने ‘विजय संकल्प रैली’ को किया संबोधित, कहा – ‘मैं सोलन का डबल कर्जदार’

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 7, 2022
crescent ad

 

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनावों का ऐलान होते ही प्रचार अभियान शुरु हो गया है। पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के सोलन में ‘विजय संकल्प रैली’ को संबोधित करते हुए कहा कि सोलन ने मुझे खूब खिलाया भी है और बहुत कुछ सिखाया भी है। मैं सोलन का डबल कर्जदार हूं।

इसलिए हिमाचल में डबल इंजन की सरकार आपके आशीर्वाद से बनेगी, मुझे पूरा विश्वास है। PM मोदी ने कहा कि सोलन ने अपनी पहचान मशरूम सिटी और लाल टमाटर की वजह से रेड गोल्ड के रूप में बनाई है। पीएम ने कहा मैं देश में रहूं या विदेश में, हिमाचल के साथ मेरा लगाव बना रहता है। हिमाचल के लोगों का जो स्नेह है, मैं इस ऋण को कभी चुका नहीं सकता। लेकिन हिमाचल का विकास कर, हिमाचल के लोगों का जीवन आसान बनाकर, मैं अपना दायित्व निभाने के लिए हर पल तैयार हूं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *