• Tue. Mar 17th, 2026

सोनपुरा में तीन दिवसीय मेला का विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर किया उद्घाटन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 14, 2024

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । प्रखंड क्षेत्र के कांडतरी पंचायत अंतर्गत ग्राम सोनपुरा में मकर संक्रांति के अवसर पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया। उक्त तीन दिवसीय मेला का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुश्री अंबा प्रसाद ने बतौर मुख्य अतिथि फीता काटकर उद्घाटन किया। सोनपुरा समाज के द्वारा आयोजित मेले में पहुंचने पर विधायक अंबा प्रसाद का मेला समिति द्वारा स्वागत किया गया।
मेले को संबोधित करते हुए विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा के हर एक कोने का विकास के लिए सदैव तत्पर रहूं और इस दिशा में कार्य कर रहे हैं छोटे बड़े हर योजनाओं को धरातल पर उतरने का कार्य किया जा रहा है। इस मौके पर विधायक ने सोनपुरा पंचवहिनी मंदिर के सामने स्थित मैदान का सुंदरीकरण के लिए विधायक मद से 2 लाख की राशि का अनुशंसा पत्र पूजा समिति को सौंपी।
मौके पर मुख्य रूप से संरक्षक पंचायत के मुखिया पारस प्रसाद पंचायत समिति सदस्य रंजीत चौबे,संयोजक सह प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी विशेश्वर नाथ चौबे, युवा प्रखंड अध्यक्ष आनंद मेहता, लालदेव महतो, प्रकाश कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *