• Tue. Feb 17th, 2026

सुबह जल्दबाजी कर बिना खाए विद्यालय पहुंचा शिक्षक, अचानक बिगड़ी तबीयत।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2024

 

 

झाझा- मध्य विद्यालय बैजला में कार्यरत एक शिक्षक की अचानक तबीयत शनिवार की सुबह बिगड़ गई जिसके बाद विद्यालय में शिक्षकों के बीच हड़कंप मच गया और विद्यालय में कार्यरत अन्य शिक्षकों ने आनन फानन में तुरंत अस्पताल को सूचना देकर एंबुलेंस के माध्यम से रेफरल अस्पताल लाकर शिक्षकों को भर्ती करवाया गया जहां शिक्षक का इलाज चिकित्सक के द्वारा किया गया। तबीयत बिगड़े शिक्षक की पहचान बैजला के रहने वाले नरेश यादव के रूप में हुई है। शिक्षक ने बताया कि सुबह छह बजे ही विद्यालय में उपस्थित होने के जारी फरमान पर मै सुबह जल्दबाजी करते हुए बिना कुछ खाए ही विद्यालय पहुंच गया जहां मेरा बीपी अचानक कम हो गया उसी वक्त मै विद्यालय में गिरकर बेहोश हो गया। शिक्षक ने आगे बताया कि सुबह छह बजे खाना नही बन पाने के कारण खाली पेट ही स्कूल जाना पड़ा । जिसके कारण अचानक तबीयत बिगड़ गई। अन्य शिक्षकों का कहना है कि इतनी सुबह विद्यालय का संचालन करने के जारी फरमान से मुझे ही नही बल्कि अन्य शिक्षकों को भी परेशानी बढ़ गई है। नये फरमान जारी होने के बाद शिक्षकों के साथ परेशानी बढ़ गई है। सुबह छह बजे विद्यालय पहुंचकर दिनभर भीषण गर्मी में भूखे रहकर शिक्षा देने का काम कर रहे है। इससे शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *