
सीसीएल सीकेएस ने मनाया पर्यावरण दिवस

बेरमो/फुसरो
रविवार को भारतीय मजदूर संघ संबंध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ ढोरी द्वारा सीसीएल सीकेएस ढोरी के क्षेत्रीय अध्यक्ष कुलदीप एवं क्षेत्रीय सचिव विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में क्षेत्रीय कार्यालय ढोरी खास सहित विभिन्न स्थलो पर राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मनाया गया उक्त मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित सीसीएल सीकेएस के वेलफेयर बोर्ड सदस्य श्री रवींद्र कुमार मिश्रा जी उपस्थित रहे मिश्रा जी ने कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रीय पर्यावरण दिवस मना रही हैं उक्त मौके पर मिश्रा जी ने संगोष्ठी करते हुए कहे कि भारतीय मजदूर संघ मातृत्व शक्ति अमृता विश्नोई के शहीद दिवस के रूप में मनाते आये हैं और इस दौरान हमलोग 28 अगस्त रविवार को अपने क्षेत्रीय कार्यलय के आलावे भी विभिन्न स्थलों पर पर्यावरण दिवस मना रहे है उन्होंने ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ मातृत्व शक्ति अमृता विश्नोई जिन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अपने प्राण की आहुति देकर शहीद हुई थी सन 1730 ईसवी में जब राजस्थान के राजा श्री अभय सिंह द्वारा मेहरानगढ़ के किले में फूल महल नाम का राजभवन बनाने हेतु लकड़ी की आवश्यकता पड़ी थी तब राजा ने अपने सिपाह सलारो द्वारा अमृता विश्नोई के गाँव खेजड़ली में सिपाहियों के द्वारा जब पेड़ काटा जा रहा था तब वीरांगना अमृता विश्नोई ने इसका पुरजोर विरोध करते हुए अपने सैकड़ों ग्रामवासियों के साथ पेड़ में चिपक गई जिसका नतीजा वहाँ लगभग 363 ग्रामवासियों सहित वीरांगना अमृता विश्नोई 28 अगस्त 1730 ईसवी को शहीद हुई थी और इसी सच्ची व्यथा कथा से प्रेरित होकर भारतीय मजदूर संघ 28 अगस्त को पर्यावरण दिवस के रूप में मनाती है।मौके पर मुख्य रूप से भारतीय मजदूर संघ बोकारो ज़िला के जिला मंत्री संत सिंह,संगठन मंत्री बुधन प्रसाद नोनिया, कोषाध्यक्ष शहनवाज़ खान,अजय सिंह,बीरेन्द्र गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद ,श्री प्रमोद कुमार गौतम,गुप्तेश्वर चौहान,भोला राम,लालचंद रजवार,लखन बाउरी कोमल कुमार,कन्हैया लाल ,रामप्रवेश चौहान,भुनेश्वर यादव,जमुना नोनिया, ललन मल्लह,शंकर दास,आदि लोग उपस्थित रहे!

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
