• Thu. Mar 19th, 2026

सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भव्य समारोह का आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 16, 2024

 

 

दारू ( हजारीबाग):सीमा सुरक्षा बल मेरू कैम्प में 78वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः 0910 बजे संस्थान के क्वार्टर गार्ड में के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के आगमन पर गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। तदोपरांत महानिरीक्षक द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान सभी उपस्थित अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों, व कार्मिकों नें राष्ट्रीय ध्वज को सैल्यूट कर उमंग व जोश से भरे एक स्वर में राष्ट्रगान गाया।

के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक नें अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन राष्ट्रीय पर्व है व सम्पूर्ण देश में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोदय ने देश की स्वतंत्रता में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों को नमन किया व उपस्थित सभी कार्मिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। महानिरीक्षक के द्वारा देश से नशा मुक्ति उन्मूलन के लिए उपस्थित सभी कार्मिकों को “नशा मुक्ति” की शपथ दिलाई गई। स्पेशल गार्ड एवं सभी सीमा प्रहरियों के बीच मिठाई का वितरण किया गया।

तत्पश्चात महानिरीक्षक महोदय परिसर स्थित केन्द्रीय विद्यालय में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सम्मलित हुए जहां पर उनके द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान केन्द्रीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा मार्च पास्ट तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति पेश की गई। छात्रों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी दर्शकों का मन मोह लिया।

 

दोपहर 12ः00 बजे प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय के न्यू एम0टी0 प्रांगण में “प्रहरी भोज” कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय, मेरू कैम्प के समस्त अधिकारी, अधिनस्थ अधिकारी, अन्य कार्मिक एवं प्रशिक्षणार्थी सम्मलित हुए। इस अवसर पर संस्थान की जॉज़ एंव ब्रॉस बैण्ड की टीम के द्वारा देशभक्ति गीत एवं संगीत की रंगारंग प्रस्तुति दी गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सेवानिवृत्त कार्मिक भी उपस्थित रहे।

के0 एस0 बन्याल, महानिरीक्षक, प्रशिक्षण केन्द्र एवं विद्यालय ने अपने संदेश में कहा, हम उन सभी स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को नमन करते हैं, जिन्होने आजादी की लड़ाई लड़कर इस बहुमूल्य राष्ट्र के निर्माण में अपना अहम योगदान दिया व अपने जीवन को राष्ट्र के लिए न्यौछावर कर दिया। सीमा सुरक्षा बल राष्ट्र की अखण्डता और सम्प्रुभता की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहा है। महोदय ने वर्तमान परिवेश में देश के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र में बढ़ते हुए राष्ट्र विरोधी तत्वों द्वारा अवांछनीय गतिविधियों के बारे में अवगत कराया व उनसे निपटने के लिए दृढ़संकल्पित होकर तैयार रहने को निर्देशित किया। अंत में महानिरीक्षक नें सभी सीमा प्रहरियों एवं उनके परिजनों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *