
क्षेत्र की समस्या से अवगत कराएंगे सीएमडी को, बासुदेव आचार्य

रिपोर्ट अरविंद सिंह

तिसरा। सीपीआईएम पार्टी से बांकुड़ा के पूर्व सांसद सह ऑल इंडिया कोल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष बासुदेव आचार्य,सीटू से जेबीसीसीआई के सदस्य सुजीत भट्टाचार्य, सीपीआईएम के जिला सचिव सतोष घोष ,सुरेश गुप्ता ने अग्नी प्रभावित वा भू-धसान क्षेत्र के लोगों से विस्थापन व रोजगार के मुद्दे पर प्रभावित लोगों से मिल कर समस्या की जानकारी ली. अग्नी प्रभावित क्षेत्र के डीपू धोड़ा, कुंजामा ,मोहरिबान्ध दो मुहल्ला, घनुडीह, इंदिरा चौक का निरीक्षण किया पूर्व सभा में कहा कि झरिया की समस्या आज की समस्या नहीं है .इसको लेकर हम लोग लंबे संघर्ष करते रहे हैं. कहा कि जब वे बांकुड़ा से सांसद थे तो लोकसभा में झरिया की समस्या को प्रमुखता से उठाया था .इसको लेकर सदन में चर्चा भी हुआ था. केंद्र सरकार ने आश्वासन दिया था झरिया के आसपास रहने वाले प्रभावित विस्थापितों को सभी सुविधा के साथ पुनर्वास किया जाएगा. साथ ही झरिया की आग को भी बुझाने का प्रयास करेंगे. लेकिन लंबा समय बीत गया केंद्र सरकार की ओर से कोई खास कदम नहीं उठाया गया. गरीब असंगठित मजदूर जो वर्षों से अग्नि प्रभावित क्षेत्र मे रहते आ रहे हैं उनको विस्थापन रिहैबिलिटेशन केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है. केंद्र की भाजपा सरकार गरीबों की सरकार नहीं है. अमीरों की सरकार है. केंद्र की सरकार ने अमीर कॉर्पोरेट घरानों के 10 लाख करोड़ रुपए कर्ज माफ कर दीया. जबकि प्रभावित गरीबों को पुनर्वास उचित ढंग से नहीं किया गया. इसको लेकर संघर्ष करना होगा. बीसीसीएल के सीएमडी से इस संबंध में वार्ता करेंगे.
सीटू के जेबीसीसीआइ सदस्य सुजीत भट्टा चार्य ने कहा कि डिपू धोड़ा ,दो मुहल्ला के समीप कुजामा देवप्रभा आउटसोसिग नियमों को ताक पर रखकर चलाया जा रहा है. आउटसोर्सिंग चलाने से पहले स्थानीय लोगों को सभी मूलभूत सुविधा के साथ पुनर्वास करना चाहिए था. परियोजना के विस्तार व हैवी ब्लास्टिंग से बस्ती के लोगों को जान माल का खतरा बना रहता है.आर आर पॉलिसी 2013 कोयला मंत्रालय के द्वारा बनाया गया विस्थापन प्रक्रिया का उल्लंघन हो रहा है सभी सामाजिक सुविधा के साथ विस्थापन नहीं हो रहा है इसको लेकर केंद्र सरकार दोषी है सही विस्थापन नीति के लिए हम लोग संघर्ष करेंगे . अग्नि प्रभावित क्षेत्र के लोगों के साथ न्याय करना होगा.
डिपू धोड़ा के लोगों ने समस्या से अवगत कराया – डिपू धौड़ा निवासी सुरेश भैया गायत्री देवी रश्मि देवी राजेश भैया ने बताया कि बस्ती में पानी की व्यवस्था नहीं है बेलगड़िया में एक आवास का कमरा दिया जा रहा है बच्चे बड़े हो गए हैं बड़े परिवार के साथ एक कमरे वाले आवास में रहना मुश्किल है .वहां रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है .झरिया के सीओ ने 11 लोगों को बेलगड़िया में शिफ्ट करने के लिए नोटिस दिया है. लेकिन हम बस्ती वाले एक साथ एमओसीपी के पास मुआवजा व सभी मूलभूत सुविधा समेत पुनर्वास करना चाहते हैं .साथ ही कुजामा आउटसोर्सिंग में स्थानीय प्रभावित लोगों को नियोजन देना होगा. वासुदेव आचार्य, संदीप भट्टाचार्य ने इस संबंध में बीसीसीएल के सीएमडी से वार्ता कर समस्या का हल निकालने का आश्वासन दिया. मौके पर संतोष घोष ,गणेश धर, गोपी कांत बख्शी, सुंदरलाल महतो, योगेंद्र महतो, सुरेश प्रसाद गुप्ता , तुलसी रवानी, राजेंद्र पासवान , पशुपतिनाथ देव, शिव कुमार सिंह, सुभाष कुमार, सुरेंद्र पासवान ,परमेश्वर मरांडी, तेजेंद्र वर्मा ,प्रजा पासवान, नौशाद खान ,आदि थे
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
