• Thu. Mar 12th, 2026

सीनियर नेशनल खो- खो के लिए बिहार स्टेट सीनियर महिला टीम के खिलाड़ियों का सेलेक्शन ट्रायल आयोजित।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Feb 19, 2024

अंतर्कथा प्रतिनिधि

लखीसराय (सुजीत संग केशव कुमार)-: 56 वीं सीनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप -2023-24 में भाग लेने के लिए खो- खो एसोसियेशन ऑफ बिहार के द्वारा लखीसराय जिला खो- खो संघ के संयुक्त तत्वावधान में बिहार स्टेट सीनियर महिला खो- खो टीम का सेलेक्शन ट्रायल कुमार प्रोग्रेसिव स्कूल के प्रांगण में आयोजित किया गया । जिसमें की प्रदेश के विभिन्न जिलों के सैकड़ों महिला खिलाड़ियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय खो- खो महासंघ के कार्यकारी सदस्य सह खो- खो एसोसियेशन ऑफ बिहार के महासचिव नीरज कुमार पप्पू ,विशिष्ट अतिथि के रूप में लखीसराय जिला खो- खो संघ के प्रेसिडेंट तिजो थामस, पूर्व विद्यालय प्रत्याशी रालोसपा सह जदयू नेता गणेश कुमार, रामगढ़ प्रखंड प्रमुख खुशबू कुमारी , परसमा, चैयर पर्सन सविता कुमारी , डायरेक्टर अनुज कुमार के सौजन्य से प्रिंसिपल पुलक बनर्जी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। आयोजन कमिटी की ओर से सबों को यातायात की सुविधा एवं दोपहर का भोजन भी उपलब्ध करवाया गया। आयोजन सचिव की भूमिका लखीसराय जिला खो- खो संघ के सेक्रेट्री अमित कुमार एवं कौशल कुमार निभा रहे थे। मौके पर भाजपा युवा मोर्चा लखीसराय के जिला उपाध्यक्ष राम मूर्ति भारद्वाज,वार्ड पार्षद नगर परिषद सूर्यगढा अधिवक्ता अमृत भाई पटेल , परसामा के मुखिया राजकुमार , रामगढ़ प्रखंड के जदयू अध्यक्ष राजकुमार , जदयू पार्टी के जिला सचिव रवि राज कुमार कुमार मौजूद थे । मंच का संचालन पूजा कुमारी प्रसाद कर रहीं थीं। विद्यालय की चेयरपरसन सबिता कुमारी के द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए महिला खिलाड़ियों का हौसला अफजाई करते हुए भविष्य में और भी बेहतर करने को लेकर प्रोत्साहित किया साथ ही यह कहा की भविष्य में ऐसे आयोज़न
के लिए समस्त केपीएस टीम तत्पर रहेगा। इस दौरान प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए सैकड़ों प्रतिभाशाली महिला खिलाडियों ने अपनी बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन किया । उन सबों की खो- खो एसोसियेशन ऑफ बिहार के रेफरी के द्वारा स्किल्स की जांच की गई । इसमें चयनित महिला खो- खो खिलाड़ी सीनियर नेशनल खो- खो चैंपियनशिप में बिहार स्टेट सीनियर महिला खो- खो टीम की ओर से भाग लेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *