• Sun. Mar 8th, 2026

सीआईएसएफ के नए जवानों को अब मिलेगी कोयला चोरी रोकने की कमान*

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 27, 2022

*सीआईएसएफ के नए जवानों को अब मिलेगी कोयला चोरी रोकने की कमान*

*धनबाद :* बीसीसीएल सीआईएसएफ यूनिट के आधे से अधिक जवान बदले जा रहे हैं। कोयला चोरी रोकने सहित बीसीसीएल की परिसंपत्तियों की सुरक्षा अब नए रंगरूटों के हवाले की जा रही है।स्थानांतरण की प्रक्रिया पहले ही शुरू हो गई है। गुरुवार को सैंकड़ों जवान बीसीसीएल सीआईएसएफ यूनिट में योगदान करने पहुंचे। जवानों ने बताया कि वे स्थानांतरित होकर बीसीसीएल सीआईएसएफ यूनिट में आए हैं।

दफ्तर के बाहर खड़े जवान योगदान की प्रक्रिया पूरी करने के इंतजार में थे। 31 जून तक 1600 जवानों का बीसीसीएल से स्थानांतरण होना है और लगभग 19 सौ नए जवान योगदान करेंगे।
बीसीसीएल के आग्रह पर सीआईएसएफ आईजी ने व्यापक तबादले का आदेश दिया है। बीसीसीएल सीएमडी एवं सीआईएसएफ आईजी के बीच हाल में बैठक हुई थी।

31 मई तक जवानों का स्थानांतरण पूरा करना है। वैसे आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 15 जून तक यह प्रक्रिया पूरी होगी। बीसीसीएल की ओर से सीआईएसएफ आईजी से आग्रह किया गया था कि एयरपोर्ट में तैनात जवानों को कोयला क्षेत्र में लाएं। ऐसे जवान सुरक्षा के प्रति ज्यादा जिम्मेदार होते हैं।

बीसीसीएल के वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि पुराने जवानों को इसलिए बदला गया है कि कहीं कोई नेक्सस हो तो वह खत्म किया जा सके। मालूम हो कि कोयला चोरी को लेकर सीआईएसएफ पर भी आरोप लगते रहे हैं। एक और नया प्रयोग यह किया जा रहा है कि सीआईएसएफ के कैंपों में सीआईएसएफ जवानों के साथ बीसीसीएल के एक-दो डिपार्टमेंटल सुरक्षा कर्मी भी रहेंगे। सरप्लस मैनपावर में से कई को सुरक्षा कर्मी के रूप में दायित्व दिया जा रहा है। इन्हें सीआईएसएफ की ओर से ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

कोयला चोरी के साथ-साथ बीसीसीएल में डीजल, केबल एवं लोहा चोरों का भी कोलियरी क्षेत्र में आतंक है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *