
सिन्दरी/धनबाद:

आज ‘सिन्दरी बचाओ युवा संघर्ष समिति’ के सदस्यों द्वारा भारतीय खाद्य निगम (FCI) प्रबंधन का घेराव कर डोमगढ़ एवं सिन्दरी की जमीनों के हस्तांतरण, स्थानीय लोगों के अधिकारों के हनन तथा KTMPL कंपनी द्वारा किए जा रहे कार्यों के विरोध में एक विशाल और जोरदार प्रदर्शन किया गया। आंदोलन की गंभीरता को देखते हुए क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने मौके पर हस्तक्षेप किया, जिसके बाद संघर्ष समिति के प्रतिनिधियों और FCI प्रबंधन के बीच उच्चस्तरीय वार्ता आयोजित हुई।

वार्ता के दौरान विधायक श्री चन्द्रदेव महतो ने FCI प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पूर्व में उनके द्वारा प्रबंधन को लिखित पत्र देकर यह निर्देश दिया गया था कि डोमगढ़ वासियों की सहमति के बिना किसी भी परिस्थिति में जमीन को सेल (SAIL) अथवा अन्य किसी बाहरी संस्था को हस्तांतरित नहीं किया जाए। इसके बावजूद बिना स्थानीय जनता की अनुमति, बिना किसी स्पष्ट जवाब और जनसहमति के जमीन हस्तांतरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाना बेहद गंभीर और आपत्तिजनक है।
विधायक महतो ने प्रबंधन से मांग की कि इस पूरी प्रक्रिया पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही उन्होंने पुरजोर तरीके से कहा कि डोमगढ़ एवं सिन्दरी के स्थायी निवासियों को उनकी जमीन पर स्थायी लीज का वैधानिक अधिकार दिया जाना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि स्थानीय लोगों के हितों और अधिकारों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस आंदोलन और वार्ता में मुख्य रूप से नृपेंद्र कुमार झा, सुरेश प्रसाद, अनुभव शर्मा, विक्की सिंह, उत्कर्ष पाण्डेय, सोनू सिंह, गौतम कुमार, सज्जू खान, संजू सिंह, शशी सिंह, शशी ठाकुर, जितेन्द्र शर्मा, विरू कुमार, संजय बाऊरी, सपना देवी, रफत, गंगा देवी, मोनी मंडल, ऊषा देवी, प्रशांत दूबे, पार्षद धीरज सिंह, कौशल सिंह, सुरेश गुप्ता, सुरेश कापरी, मो. सम्स, राहुल बाऊरी, विशाल बाऊरी, दिवाकर शर्मा, सुनील शर्मा, फ्रेंक, अभिजीत सिंह, झून्ना जी, दिलीप दत्ता, प्रलय चंद्र भट्टाचार्य सहित संघर्ष समिति के सैकड़ों पदाधिकारी और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
